
50 हजार पुलिसकर्मी, जी-20 स्पेशल वर्दी, एंटी टेरर स्क्वॉड, 16 होटलों में गेस्ट के ठहरने की व्यवस्था... G-20 की तैयारियों पर पढ़ें 20 अपडेट्स
AajTak
भारत जी-20 के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इसे लेकर दिल्ली में सजावट और सुरक्षा से लेकर मेहमानों के ठहरने तक की पूरी व्यवस्था कर ली गई है. आइए जानते हैं जी20 समिट की तैयारियों पर सभी बड़े अपडेट्स.
देश की राजधानी नई दिल्ली जी20 समिट के लिए पूरी तरह तैयार हो गई है. मेहमानों की सुरक्षा से लेकर उनके खाने-पीने और ठहरने तक की व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं. भारत जी-20 के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इसी को लेकर नई दिल्ली के इलाकों को सजाया गया है. वहीं, मेट्रो और ट्रैफिक को लेकर भी एडवाइजरी जारी की गई है. आइए जानते हैं जी-20 समिट को लेकर सभी बड़े अपडेट्स.
सुरक्षा को लेकर क्या हैं इंतजाम? दिल्ली में मेहमानों की सुरक्षा के बंदोबस्त चाक चौबंद कर दिए गए हैं. जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से 29 अगस्त से 12 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में पैराग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर और हॉट एयर बैलून जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर रोक लगा दी है.
दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन के चलते सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं. आयोजन स्थलों को फुलप्रूफ बनाने के लिए सुरक्षा बल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉड्यूल का इस्तेमाल कर रही हैं. सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली में 50 हजार पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. वहीं, जी-20 समिट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए खास वर्दी तैयार की गई है. इसी के साथ, दिल्ली में एंटी टेरर स्क्वॉड भी तैनात की जाएगी.
G20 के दौरान बंद रहेंगे इन मेट्रो स्टेशन के गेट, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट
G20 समिट में सुरक्षा के इंतजाम को देखते हुए अमेरिका की सीआईए, ब्रिटेन की MI-6 और चीन की MSS की टीमें दिल्ली में डेरा डाले हुई हैं. दिल्ली के जिन होटलों में G20 सदस्य देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री रुकेंगे, उन होटलों की सुरक्षा के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने वाले सभी रास्तों की जानकारियां भी इन देशों की सुरक्षा एजेंसियों के साथ शेयर की गई हैं.
G20 समिट को देखते हुए एनएसजी की एक दर्जन से ज्यादा टीमों को G20 वेन्यू के साथ-साथ दिल्ली के कुछ खास जगहों पर तैनात की जाएंगी. साथ ही दिल्ली पुलिस की SWAT टीम के साथ अर्धसैनिक बलों की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) की कई टीमों को दिल्ली के उन होटलों के आसपास तैनात की जाएंगी, जहां विदेशी मेहमान रुकेंगे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







