
50 से अधिक बार हो चुका इस IAS का ट्रांसफर, करप्शन को लेकर किया ये ट्वीट
AajTak
अशोक खेमका देश के उन ब्यूरोक्रेट में शामिल हैं, जिनका उनके कार्यकाल के दौरान सबसे ज्यादा बार ट्रांसफर हो चुका है. अशोक खेमका अब अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं. इस ट्वीट में उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों पर निशाना साधा है. हरियाणा में अशोक खेमका से ज्यादा ट्रांसफर केवल IAS प्रदीप कसानी के हुए थे.
चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका (IAS Ashok Khemka) देश के उन अधिकारियों में शुमार है, जिनका 30 साल के करियर में 50 से ज्यादा बाद ट्रांसफर हो चुका है. वह 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं. ब्यूरोक्रेट अशोक खेमका अब भ्रष्टाचार पर अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं. इस ट्वीट में उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों को आड़े हाथों लिया है.
ट्वीट में IAS खेमका ने लिखा- 'भ्रष्ट अधिकारियों का सफाया होना चाहिए, ठीक 'गांजे' की तरह...क्योंकि इन भ्रष्ट अधिकारियों में यह क्षमता होती है कि वह गांजे की तरह बढ़ते हैं और ईमानदार लोगों का गला घोटते हैं.'
हरियाणा में अशोक खेमका से ज्यादा ट्रांसफर केवल IAS प्रदीप कसानी के हुए. अपने 35 साल के कार्यकाल में IAS कसानी का 71 बार ट्रांसफर हुआ.
अशोक खेमका के ट्वीट को यूजर्स ने कहा, 'ख्याली पुलाव' यूजर्स के भी IAS खेमका के ट्वीट पर रिएक्शन आने लगे. कई यूजर इस ट्वीट पर सहमत नजर आए. वहीं एक शख्स ने तो इसे 'ख्याली पुलाव' कह दिया. कुछ यूजर्स ने यह भी कह दिया कि आखिर यह सब करेगा कौन? कुछ यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि उन्हें ऐसी उम्मीद नहीं दिखती.
एक यूजर ने लिखा- इससे तो कई ईमानदार लोग भी प्रभावित होंगे. क्योंकि 'गांजा' अब मुख्य फसल में भी घुस गया है. लोकतंत्र में यह मुख्य मुद्दा है. इसे आपसे बेहतर अच्छे तरीके से कोई र नहीं समझ सकता.
एक यूजर ने तो आईएएस खेमका को सलाह दे डाली. इस शख्स ने ट्वीट में लिखा- आप तो एक आईएएस हैं. आप सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल क्यों नहीं करते? ताकि ED जैसी एंटी करप्शन एजेंसी रैंडम तौर पर IAS, IPS, IRS, IRES अधिकारियों की जांच करें और भ्रष्ट लोगों को सजा मिले.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










