
50 साल से रोज बर्गर खा रहा ये शख्स, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
AajTak
एक शख्स ने मई 1972 में पहली बार Mcdonald's का बिग मैक बर्गर खाया था, जिसके बाद लगातार 50 साल से वे रोज एक बिग मैक खा रहे हैं.
जब आपको खाने की कोई चीज खास रूप से पसंद हो तब आप उसे बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन अगर आपको वही एक चीज लगातार दी जाए तो शायद आप बोर हो जाएंगे. लेकिन अमेरिका में एक आदमी को Mcdonald's बिग मैक से इतना प्यार है कि वो पिछले 50 सालों से लगभग हर दिन एक बिग मैक खा रहे हैं.
बिग मैक से प्यार की वजह से उन्होंने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज करा लिया है. उन्होंने अपने इस रिकॉर्ड का सेलेब्रेशन भी अपनी लोकैलिटी में मौजूद Mcdonald's में बिग मैक खाकर ही किया.
68 वर्षीय डोनाल्ड गोर्स्की अमेरिका के विस्कॉन्सिन प्रांत में रहते हैं. गोर्स्के, एक जेल में गार्ड थे, हालांकि अब वह रिटायर हो चुके हैं. उन्हें बिग मैक इतना पसंद है कि वो एक दिन में दो बिग मैक भी खा लेते हैं.
पिछले साल अगस्त में, गोर्स्के ने अपने जीवनकाल में खाए गए सबसे ज्यादा बिग मैक बर्गर का अपना खुद का रिकॉर्ड अपडेट किया. उन्होंने 17 मई को 1972 से बिग मैक बर्गर खाना शुरू किया था, जिसके बाद वह लगातार 50 साल से रोजाना एक बिग मैक बर्गर खा रहे हैं.
7 मई 2022 को उन्होंने अपने बिग मैक लव की 50वीं वर्षगांठ भी मनाई. हालांकि गोर्स्के ने बताया कि 1972 से लेकर अभी तक वह सिर्फ 8 दिन ही अपने बिग मैक से दूर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि साल 1982 में एक भयानक तूफान आने से Mcdonald's कुछ समय के बंद हो गया था. और फिर एक दिन उनकी मां का देहांत हो गया था. इन दोनों घटनाओं के दौरान ही गोर्स्के Mcdonald's के बिग मैक से दूर रहे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











