
50 साल के शख्स को दिल दे बैठी 21 साल की लड़की, मां-बाप हुए नाराज तो...
AajTak
कपल ने बताया कि 29 साल के एज गैप के कारण लोग उन्हें ट्रोल करते हैं, लेकिन इससे बेपरवाह वो एक दूसरे को प्यार करने में व्यस्त हैं. कपल ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है. साथ ही ट्रोल को जवाब दिया है. लड़की के मुताबिक, जब माता-पिता को उसके रिलेशनशिप के बारे में पता पता चला था तो वे भड़क उठे थे.
21 साल की एक लड़की को 50 साल के कोच से प्यार हो गया. लेकिन जब उसने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया तो 29 साल के एज गैप के कारण लोग उसे ट्रोल करने लगे. ऐसे में 21 साल की नताली नोबल ने ट्रोल को जवाब दिया है. साथी ही उन्होंने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है.
बता दें कि सोशल मीडिया पर 21 साल की नताली नोबल और 50 साल के बॉबी लिंडसे की जोड़ी सुर्खियों में है. दोनों अमेरिका के Kentucky में एक साथ रहते हैं और अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं. हाल ही में नताली ने अपने TikTok अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड कर बताया कि कैसे एज गैप के कारण लोग उन्हें भला-बुरा कहते हैं.
कपल ने बताया कि 29 साल के एज गैप के कारण लोग उन्हें ट्रोल करते हैं, लेकिन इससे बेपरवाह वो एक दूसरे को प्यार करने में व्यस्त हैं. नताली का कहना है कि उम्र तो बस महज एक नंबर है. नताली ने हाल ही में ट्रोल पर पलटवार करते हुए कहा- 'मैं 21 साल की हूं और अपने फैसले खुद लेने में पूरी तरह सक्षम हूं. हम अपनी जिंदगी जी रहे हैं और आप लोग अपनी जिएं.'
29 साल बड़े कोच को दिल बैठीं नताली
द सन के मुताबिक, नताली और बॉबी की पहली मुलाकात साल 2015 में हुई थी. तब नताली बॉबी के पास टेनिस सीखने जाती थीं यानी बॉबी उनके कोच थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










