
50 फीट ऊंचा मलबा, 'गोल्डन ऑवर' भी बीता... धराली में इन वजहों से मुश्किल हुआ रेस्क्यू
AajTak
उत्तराखंड के धाराली में आपदा के बाद लापता लोगों की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना हाई-टेक उपकरणों का इस्तेमाल कर रही हैं. मलबा 40 से 50 फीट ऊंचा होने के कारण राहत कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण है. स्निफर डॉग, ग्राउंड पेनिट्रेटिंग राडार, थर्मल ड्रोन और विक्टिम डिटेक्शन कैमरे से सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन खराब मौसम मुश्किलें बढ़ा रहा है.
उत्तराखंड के धाराली में आपदा के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना ने हाई-टेक तकनीकों का सहारा लिया है. मलबा 40 से 50 फीट ऊंचा होने से राहत और बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया है. मार्ग संपर्क टूटने से भारी मशीनरी और संसाधन सीमित हैं, जिससे खुदाई और बहाली का काम धीमा है.
एसडीआरएफ ने स्निफर डॉग और विक्टिम डिटेक्शन कैमरे तैनात किए हैं, जो मलबे में दबे जीवित या मृत व्यक्तियों का पता लगा सकते हैं. कमांडेंट अर्पण यादवंशी ने बताया कि हर संभव ढांचे की जांच की जा रही है ताकि लापता लोगों के शव निकाले जा सकें. सेना भी अपने लापता जवानों की तलाश में स्निफर डॉग और थर्मल स्कैनर का उपयोग कर रही है, लेकिन नमी और गीला मलबा बड़ी बाधा है.
हाई-टेक तकनीकों से शवों की तलाश
एनडीआरएफ ने स्निफर डॉग, थर्मल ड्रोन, रेस्क्यू राडार और ग्राउंड पेनिट्रेटिंग राडार (जीपीआर) का इस्तेमाल शुरू किया है, जो मलबे के नीचे हड्डियों तक का पता लगा सकता है. लाइव डिटेक्टर-3 जैसे उपकरण भी लगाए गए हैं, जो सुनहरी घड़ी यानी गोल्डन ऑवर में सांस या हलचल का पता लगाने में मददगार होते हैं. एनडीआरएफ कमांडेंट सुधेश ने बताया कि आपदा के शुरुआती घंटे सबसे अहम होते हैं और इन तकनीकों से उस समय बचाव की संभावना बढ़ जाती है.
मौसम सर्च ऑपरेशन में बना बड़ी चुनौती
खराब मौसम और सुनहरी घड़ी बीत जाने के कारण सर्च ऑपरेशन और कठिन हो गया है. हर्षिल और धाराली की सड़क संपर्क टूटा हुआ है, लेकिन वायुसेना और सेना ने एयर कॉरिडोर बनाकर राहत सामग्री पहुंचाने और फंसे लोगों को निकालने का काम जारी रखा है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









