
'5-6 गोली चलाने के बाद रुकते थे, फिर फायरिंग शुरू कर देते थे आतंकी', जम्मू बस अटैक में घायल तीर्थयात्रियों ने बताई आंखों देखी
AajTak
जम्मू के रियासी में बस अटैक में घायल हुए यूपी के रहने वाले एक युवक ने बताया कि आतंकी 5-6 राउंड गोली चलाने के बाद रुक जाते थे और फिर फायरिंग शुरू कर देते थे. इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
जम्मू कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. आतंकियों ने पहले बस पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे बस चला रहे ड्राइवर को गोली लगी और उसका बस से नियंत्रण छूट गया, जिससे बस खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है कि करीब 30 से ज्यादा लोग इस हमले में घायल हुए हैं. घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. तीर्थयात्रियों से भरी बस शिवखोड़ी से कटरा जा रही थी जब ये आतंकी हमला हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.
इस आतंकी हमले में घायल यूपी के बलरामपुर के रहने वाले संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि शिवखोड़ी में दर्शन के बाद हम कटरा की ओर जा रहे थे. जब बस ऊपर से नीचे उतर रही थी तभी एक आतंकवादी बीच सड़क पर फायरिंग शुरू कर दी. जब ड्राइवर को गोली लग गई तो बस खाई में गिर गई. आतंकियों ने करीब 20 मिनट तक गोलियां चलाईं. जब गोली चलना बंद हो गई, उसके बाद पुलिस आई और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया.जो आतंकी सामने से गोली चला रहे आतंकी को देखा था. बाकी इधर-उधर से भी फायरिंग कर रहे थे. वो 5-6 फायरिंग कर रुकते थे और फिर पांच मिनट बाद फायरिंग शुरू कर देते थे.
वहीं यूपी के गोंडा की रहने वाली नीलम गुप्ता ने बताया कि हम शिवखोड़ी से दर्शन करके आ रहे थे. वहीं पर आतंकियों ने फायरिंग की, गोली बस में लगी और बस डिसबैलेंस होकर खाई में गिर गई. हालांकि कितने आतंकी थे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. उन्होंने कहा, "बस खाई के नीचे आ गई तो हम आतंकियों को देख नहीं पाए. बस में 40 लोग थे, बच्चे भी थे. हमारे हाथ और पैर में चोट आई है. हमारे पति, देवर, ननद-नंदोई हैं."
लाल मफलर पहनकर आए थे आतंकवादी, बस पर 25-30 राउंड फायर किए... जम्मू के रियासी में आतंकी हमले के पीड़ित की आपबीती
नीलम गुप्ता के बेटे पल्लव ने बताया कि हम लोग बस में थे और पता नहीं किसने गोलियां चलाई. जब शांत हुई आवाज तो हम सब बस से उतर आए. कुछ देर गोलियां नहीं चलीं, हम लोग खाई में गिर गए. जब हमारा सिर सीट के नीचे आ गया था, मेरे डैडी ने निकाला मुझे.
अमित शाह ने लिया हालात का जायजा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








