
5 साल में कितना बदल गया तेजस्वी का घोषणा पत्र? महागठबंधन में कांग्रेस के एजेंडे को कितनी जगह
AajTak
बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन ने तेजस्वी प्रण नाम से साझा घोषणा पत्र जारी किया है. इस बार का चुनावी घोषणा पत्र 2020 के घोषणा पत्र से कितना अलग है और कांग्रेस के एजेंडे को इसमें कितनी जगह मिली है?
बिहार चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन ने अपना साझा घोषणा पत्र जारी कर दिया है. 'संपूर्ण बिहार, संपूर्ण परिवर्तन' नारे के साथ जारी महागठबंधन के तेजस्वी प्रण में महिलाओं से लेकर रोजगार और युवाओं तक, किसानों से लेकर स्वास्थ्य तक... लोकलुभावन वादों की भरमार है.
नए चुनाव में नए नारे के साथ आए नए घोषणा पत्र में नए कलेवर में पुराने फोकस्ड एरिया पर फोकस बरकरार है, तो साथ ही आधार के विस्तार के लिए नए वादों का कॉकटेल भी है. बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन के संयुक्त घोषणा पत्र के मुकाबले 2025 चुनाव के लिए आया तेजस्वी पत्र कितना अलग है?
पिछले चुनाव के घोषणा पत्र के मुकाबले देखें, तो इस बार का तेजस्वी प्रण बहुत अलग है. सबसे पहला बदलाव नाम का ही हुआ है.
बदला नामः पिछले चुनाव में महागठबंधन ने अपने साझा घोषणा पत्र को नाम दिया था- 'प्रण हमारा, संकल्प बदलाव का'. इस बार नाम दिया गया है- तेजस्वी पत्र.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







