
5 राज्यों में चुनाव, 7.22 करोड़ उपभोक्ताओं पर फोकस... LPG सिलेंडर पर ₹200 की सब्सिडी का पूरा गणित क्या?
AajTak
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतें कम कर दी हैं. सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत 200 रुपये कम कर दिए हैं. ये राहत सब्सिडी के रूप में मिलेगी. ऐसे में जानते हैं कि सरकार के इस फैसले का क्या असर हो सकता है? और गैस सिलेंडर की कीमत का पूरा गणित क्या है?
बढ़ते गैस सिलेंडर के दामों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर यानी एलपीजी के दाम 200 रुपये घटा दिए हैं. ये राहत सब्सिडी के रूप में मिली है. यानी, सरकार ये पैसा तेल कंपनियों को देगी.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को बताया था कि 200 रुपये की ये राहत सभी उपभोक्ताओं को मिलेगी. उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब कुल 400 रुपये की छूट मिलेगी. उन्होंने ये भी बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख परिवारों को नए एलपीजी कनेक्शन भी दिए जाएंगे.
सरकार दावा कर रही है कि ये फैसला ओणम और रक्षाबंधन को देखते हुए लिया गया है. लेकिन विपक्ष इसे वोट बंटोरने की राजनीति बता रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने X (पहले ट्विटर) पर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि 2024 में परेशान जनता के गुस्से को 200 रुपये की सब्सिडी से कम नहीं किया जा सकता.
सब्सिडी कितनी... 200 या 400?
केंद्र सरकार ने सब्सिडी 200 रुपये की ही दी है. ये सब्सिडी सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगी. उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये की सब्सिडी पहले ही मिलती थी. इसका मतलब हुआ कि उन्हें अब कुल 400 रुपये की छूट मिलेगी.
तो कितने में पड़ेगा अब सिलेंडर?

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









