
5 मिनट की चार्जिंग में 400KM की रेंज...! BYD ने तो कमाल ही कर दिया, पेश की धांसू सुपरचार्जिंग तकनीक
AajTak
BYD Super E-Platform: चीन की कार निर्माता कंपनी बिल्ड योर ड्रीम (BYD) ने एक यूनिक चार्जिंग प्लेटफॉर्म को शोकेस किया है. जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये प्लेटफॉर्म केवल 5 मिनट में कार की बैटरी को चार्ज कर देगा.
BYD Super E-Platform: इलेक्ट्रिक कार मालिकों या फिर नए कार खरीदारों के जेहन में सबसे बड़ा सवाल ड्राइविंग रेंज और बैटरी की चार्जिंग को लेकर उठता है. आमतौर पर देखा जाता है कि ज्यादातर लोग इस इन दोनों बातों को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं. लेकिन चीनी कार निर्माता कंपनी बिल्ड योर ड्रीम (BYD) लोगों के इसी सवाल का जवाब ढूढ़ने में लगी है. इस दिशा में कंपनी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, और इस समस्या के समाधान को लेकर कंपनी ने एक बेहद ही यूनिक तकनीक को दुनिया के सामने पेश किया है.
क्या है BYD की ये तकनीक:
चीनी ऑटो दिग्गज BYD ने एक यूनिक चार्जिंग प्लेटफॉर्म को शोकेस किया है. जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये प्लेटफॉर्म केवल 5 मिनट में इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को इतना चार्ज कर देगा जिससे कार लगभग 250 मील (लगभग 400 किमी) की दूरी तय करने में सक्षम होगी. इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है, जो EV इंडस्ट्री की रूपरेखा ही बदल कर रख देगा.
BYD के संस्थापक और अध्यक्ष वांग चुआनफू द्वारा 17 मार्च, 2025 को कंपनी के शेन्ज़ेन मुख्यालय से लाइवस्ट्रीम किए गए कार्यक्रम के दौरान इस प्लेटफॉर्म का ऐलान किया गया. जिसे कंपनी ने "सुपर ई-प्लेटफॉर्म" नाम दिया है. इसे चार्जिंग टेक्नोलॉजी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम कहा जा रहा है. हालांकि टेस्ला ने तकरीबन एक दशक से पहले ही अपना सुपरचार्जर नेटवर्क पेश किया था.
Tesla से तीन गुना फास्ट चार्जिंग...
BYD का नया आर्किटेक्चर 1,000 वोल्ट की स्पीड से काम करता है और इसकी चार्जिंग स्पीड 1,000 किलोवाट (1 मेगावाट) तक है. जो इंडस्ट्री के लीडर्स द्वारा डेवलप किए गए सुपरचार्जर्स के मुकाबले काफी आगे है. अगर इसकी तुलना टेस्ला के नए V4 सुपरचार्जर से करें तो, टेस्ला का सुपरचार्जर अधिकतम 500kW पर काम करता है, जो 15 मिनट में लगभग 171 मील (275 किमी) की रेंज प्रदान करता है. वहीं BYD का सुपरचार्जर इससे 3 गुना कम समय में ही कार को तगड़ी रेंज देता है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










