
5 परिजनों की हथौड़े से हत्या, 25 KM का खूनी सफर और थाने में कबूलनामा... केरल हत्याकांड की खौफनाक कहानी
AajTak
Kerala Mass Murder Case: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में मौजूद वेंजारामुडु पुलिस स्टेशन. शाम के ठीक सवा 6 बज रहे थे. अमूमन शांत रहने वाले इस इलाके में तभी एक नौजवान पुलिस स्टेशन में दाखिल होता है. थाने में बैठे एक पुलिसवाले को सबसे पहले वो अपना नाम बताता है.
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में मौजूद वेंजारामुडु पुलिस स्टेशन. शाम के ठीक सवा 6 बज रहे थे. अमूमन शांत रहने वाले इस इलाके में तभी एक नौजवान पुलिस स्टेशन में दाखिल होता है. थाने में बैठे एक पुलिसवाले को सबसे पहले वो अपना नाम बताता है. अफ्फान, उम्र 23 साल. इसके बाद वो कहता है कि वो अभी कुल 6 कत्ल करके आया है. ये 6 कत्ल उसने सुबह दस बजे से शाम 6 बजे के दरम्यान तीन अलग-अलग इलाकों में तीन घरों में किए हैं. इससे पहले की पुलिस उसकी बातों पर पूरी तरह यकीन करती तभी वो कहता है कि थाने के करीब ही उसका घर है, जहां इस वक्त तीन लाशें पड़ी हैं.
थाने आने से पहले उसने घर के एलपीजी सिलेंडर का गैस ऑन कर दिया. ताकि तीनों लाशों के साथ घर धमाके में उड़ जाए. इतना सुनते ही वेंजारामुडु थाने की पुलिस फौरन अपनी एक टीम अफ्फान के बताए पते पर भेजती है. कुल चार पुलिस वाले अफ्फान के घर पहुंचते हैं. घर के दरवाजे का ताला तोड़कर पुलिस सबसे पहले किचन में पहुंचती है. पूरे घर में सचमुच गैस की बदबू थी. गैस का नॉब खुला हुआ था. पुलिस उसे फौरन बंद करती है. इसके बाद पुलिस घर के हॉल में पहुंचती है. हॉल में 13 साल के एक बच्चे की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. ये अफ्फान का छोटा भाई था. अब पुलिस हॉल के बराबर के कमरे के पास पहुंचती है. कमरा लॉक था.
खिड़की के शीशे तोड़कर पुलस कमरे में दाखिल होती है. अंदर एक महिला खून से लथपथ पड़ी थी. पर उसकी सांसें अब भी चल रही थी. ये महिला अफ्फान की मां थी. अब पुलिस इन दोनों को फौरन एंबुलेंस में अस्पताल भेजती है. इसके बाद पुलिस की टीम घर से लौट ही रही थी कि तभी अफ्फान की एक बात अचानक उन्हें याद आई कि इस घर में उसने तीन कत्ल किए हैं. पुलिस की टीम अब दोबारा घर में दाखिल होती है. घर के ऊपरी मंजिल पर पहुंचती है. वहां एक कमरे में खून से लथपथ एक लड़की की लाश पड़ी थी. ये लड़की अफ्फान की गर्लफ्रेंड थी. पुलिस टीम अब अपने सीनियर अफसरों को फोन कर ये बताती है कि अफ्फान ने जो कुछ कहा वो सच है.
अलबत्ता लाशें तीन नहीं बल्कि दो थी. अपने जिस मां को अफ्फान मुर्दा समझ कर चला गया था वो अब भी जिंदा थी. थाने मं अफ्फान अब भी मौजूद था. अब सचमुच पुलिस हैरान थी. अफ्फान की जानकारी सही निकली थी. अब पुलिस उससे पूछती है कि बाकी के तीन कत्ल उसने कहां किए और वो लाशें कहां है? अफ्फान बिना घबराए अपने घर से 20 और 25 किलोमीटर दूर दो और घरों का पता देता है. उन इलाकों की पुलिस को फौरन इत्तेला दी जाती है. पहले पते पर जब पुलिस पहुंचती है, तो वहां घर के अंदर 80 साली की एक बुजुर्ग महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. ये अफ्फान की दादी थी. पुलिस आखिरी पते को परखने पहुंचती है.
वहां घर बंद था. पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल होती है. घर के अंदर खून से लथपथ दो लाशें पड़ी थी. लतीफ और उनकी बीवी सजदा की. ये अफ्फान की सगे चाचा-चाची थी. अफ्फान की कही हर बात सच निकली. अब बारी अफ्फान को हिरासत में लेने की थी. वो अब भी इसी थाने में था. लेकिन इससे पहले की पुलिस उसे हिरासत में ले पाती अफ्फान थाने के अंदर ही चूहे मारने वाली दवा पी जाता है. वो इसे अपने साथ लेकर आया था. पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने की बात बताती है तब वो कहता है कि वो पहले ही जहर पी चुका है और अब वो भी मरने वाला है. इतना सुनते ही बदहवास पुलिस फौरन उसे गाड़ी में डालकर अस्पताल ले जाती है.
अफ्फान की हालत अब भी गंभीर है. इधर पुलिस उसको अस्पताल में दाखिल कराती है और अब उधर उसके दिए गये बयान के आधार पर 6 नहीं बल्कि 5 कत्ल की कड़ियों को जोड़ना शुरू कर देती है. असल में अफ्फान को ये पता ही नहीं था कि उसकी अम्मी जिंदा बच गई है. इसीलिए उसने थाने में 6 कत्ल करने की बात कही थी. जब पुलिस ने कड़ियों को जोड़ना शुरू किया तो कहानी कुछ यूं सामने आई. 24 फरवरी यानि सोमवार की सुबह ठीक 10 बजे अफ्फान अपनी बाइक पर घर से निकला था. वो घर से करीब 25 किलोमीटर दूर रहने वाली अपनी दादी सलमा बीबी के यहां पहुंचा. दादी घर में अकेली थी. वो एक हथौड़ी लेकर गया था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







