5 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र, क्या बच्चों को स्कूल भेजने को राजी हो पाएंगे पेरेंट्स?
AajTak
देश के ज्यादातर राज्यों में 5 अप्रैल से नया एकेडमिक सेशन शुरू हो रहा है. वहीं कोरोना के खौफ के चलते कई राज्यों में 31 मार्च तक स्कूल बंद चल रहे हैं. अब सवाल यह है कि इन हालातों में क्या पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार होंगे.
एक बार फिर से नया एकेडमिक सेशन शुरू करने की तैयारी है. जो कि सीबीएसई, केवी के अलावा दिल्ली, बिहार, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश राज्य एक अप्रैल से शुरू कर रहे हैं. एक अप्रैल को वीकेंड और छुट्टियां होने के कारण पढ़ाई पांच अप्रैल से शुरू होगी. अब सवाल यह है कि जिस तरह के हालात देश में बन रहे हैं, क्या ऐसे में पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल भेजने को राजी हो पाएंगे. कोरोना के चलते लगा लॉकडाउन भले ही खत्म हो गया है, लेकिन स्कूलों से इसका साया अभी भी नहीं हट पा रहा. राज्य सरकारों ने कुछ प्रयास करके ऑफलाइन क्लासेज के विकल्प खोले भी तो कई जिलों में फिर से मामले बढ़ने लगे, जिसके चलते एक बार फिर स्कूलों में ताला लग गया. अब ज्यादातर राज्यों ने पहली से आठवीं तक की कक्षाओं को बिना एग्जाम प्रमोट करने का फैसला ले लिया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने भी संबंद्ध स्कूलों को एक अप्रैल से नए एकेडमिक सेशन 2021-22 की शुरुआत करने का सुझाव दिया था, होली और गुड फ्राइडे व वीकेंड होने के चलते पांच अप्रैल मंडे से नये सेशन की पढ़ाई शुरू हो रही है. इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में भी पांच अप्रैल से नये सेशन की पढ़ाई शुरू होगी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










