
48.20% वोटर्स, मतदान में बढ़ती हिस्सेदारी... क्या इसलिए MP में महिलाओं पर फोकस कर रही बीजेपी-कांग्रेस?
AajTak
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस महिला वोटरों को अपने पाले में करने में जुटी हुई है. शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना तो कमलनाथ नारी सम्मान के जरिये अपनी अपनी पार्टियों को सत्ता में लाने की कोशिश कर रहे हैं. आखिर एमपी में क्यों महिला वोटबैंक पर गड़ गई है बीजेपी और कांग्रेस की आंखें? समझिए...
वैसे तो महिलाओं को आधी आबादी के तौर पर पेश किया जाता है. लेकिन चुनावों में मतादाता के तौर पर महिलाओं को अहमियत कम ही मिलती है. हालांकि, धीरे-धीरे ही सही, लेकिन चुनावी राजनीति में महिलाओं को भी अब अहमियत मिलने लगी है. ये आधी आबादी अब सत्ता 'बनाने' या 'बदलने' का दमखम भी रखती है.
शायद यही वजह है कि अब महिलाओं को साधने वाले चुनावी वादे किए जाने लगे हैं. या उनके लिए योजनाएं लाई जाने लगीं हैं.
कुछ ही महीनों में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. और चुनावों से पहले सत्ताधारी बीजेपी और विपक्ष में बैठी कांग्रेस, दोनों ही महिलाओं को साधने में जुट गईं हैं.
इसे ऐसे समझिए कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'लाडली बहना योजना' शुरू की, तो इसके जवाब में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी सरकार बनने पर 'नारी सम्मान योजना' लागू करने का वादा कर दिया.
महिलाओं के लिए क्या-क्या?
- रविवार को राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान में एक बड़ा कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









