
48 साल की शालिनी पासी ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन और फिटनेस का राज
AajTak
Beauty Secret of Shalini Passi: शालिनी पासी ने एक इंटरव्यू में अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का राज बताया है. उनका कहना है कि आपकी सोच का सीधा असर आपके चेहरे पर दिखता है. ऐसे में जितना हो सके, खुद को हर हाल में खुश रखें.
नेटफ्लिक्स शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' की स्टार शालिनी पासी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं. 48 साल की शालिनी अपनी ब्यूटी, फिटनेस और पॉजिटिव वाइब्स के लिए जानी जाती हैं. वह अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए हर सुबह चुकंदर की स्मूदी पीती हैं. शालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने अपनी सुंदरता को बनाए रखने के लिए नेचुरल चीजों का उपयोग किया है.
शालिनी पासी भले ही लग्जरी लाइफ जीती हैं. पर उनका यकीन नेचुरल चीजों पर ज्यादा है. वह कहती हैं कि किचन में मौजूद समान का उपयोग करना उन्होंने अपनी मां और दादी से ही सीखा था. बिजनेसमैन संजय पासी की पत्नी, शालिनी हालांकि होम रेमेडीज की फैन हैं फिर भी कुछ नया अप्लाई करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करती हैं.
शालिनी की ग्लोइंग स्किन का राज
शालिनी अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए हर सुबह चुकंदर की स्मूदी पीती है. उनका कहना है कि इससे उनका चेहरा नेचुरल तरीके से ग्लो करता है. आपको बता दें कि न्यूट्रिशन और मेटाबॉलिज्म पर 2020 में एक स्टडी हुई थी. जिसके अनुसार, चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. जो उम्र को बढ़ने से रोकने में मदद करता है. शालिनी आगे कहती हैं कि वह अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी और नींबू से करती हैं. जो विटामिन-C से भरपूर होता है और शरीर को एंटीऑक्सीडेंट भी देता है. नींबू पानी से शरीर अच्छे से डिटॉक्स हो जाता है.
शालिनी कैसे रखती हैं खुद को फिट
शालिनी अपने डेली रूटीन की शुरुआत मेडिटेशन से करती हैं. इससे दिन भर उनका दिमाग शांत रहता है. वह कहती हैं कि दोपहर में वह 1 घंटा डांस करती हैं, जो उनके लिए कार्डियो के तौर पर काम करता है. उसके बाद वह वजन कम करने और स्ट्रेचिंग के लिए 1 घंटा एक्सरसाइज करती हैं. वह कहती हैं कि वह अपनी नींद के साथ कभी कंप्रोमाइज नहीं करतीं. उन्हें घर का और ऑर्गेनिक खाना ज्यादा पसंद है. उनका कहना है कि वह भूलकर भी कभी स्मोकिंग या ड्रिंक नहीं करतीं. इसके साथ ही वह फास्ट फूड, ज्यादा मीठा खाना अवॉइड ही करती हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








