
47 डिग्री टेंपरेचर, पानी की कमी... तीन चीता शावकों की मौत! क्या चीतों को रास नहीं आ रही भारतीय जलवायु?
AajTak
कूनो नेशनल पार्क से लगातार चीतों और उनके शावकों की मौत की खबरें आ रही हैं. अब तक चीता प्रोजेक्ट के लिए लाए गए यहां के 20 चीतों में से 3 की मौत हो गई. इसके अलावा जिन चार शावकों के जरिए चीतों का कुनबा बढ़ने की खुशी मनाई जा रही थी, उनमें से भी तीन अब नहीं रहे हैं. सवाल है कि क्या कूनो का मौसम चीतों को रास नहीं आ रहा है.
मध्य प्रदेश का कूनो नेशनल पार्क. तकरीबन साल भर पहले यहां से निकला जो विषय गर्व का था, बीते कुछ महीनों से यह शोक में तब्दील होता दिख रहा है. वजह है केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी चीता प्रोजेक्ट, जिसके तहत यहां 20 चीते लाए गए थे. उद्देश्य था कि जो चीते 1948 के बाद देश से विलुप्त हो गए थे, वह फिर से भारतीय जंगलों में दौड़ें, उछलें, छलांगे मारें... मगर अफसोस, हर कुछ दिन बीतने के साथ कूनो से खबर आती हैं कि एक और चीता नहीं रहा. इस तरह अब तक तीन चीतों और उनके तीन शावकों की मौत हो चुकी है. अभी एक और शावक गंभीर है.
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर चीतों की इस अप्रत्याशित मौत की वजहें क्या हैं?
क्या उन्हें भारत रास नहीं आ रहा है? अगर नहीं तो क्यों, क्या कूनो की जलवायु चीतों के अनुकूल नहीं है? अगर नहीं तो ऐसा क्या है नामीबिया की जलवायु में जो यहां कूनो में नहीं है? चीतों के लिहाज से, नामीबिया और भारत की जलवायु में अंतर इन सारी बातों को मद्देनजर रखते हुए, इन सवालों के जवाब तथ्यों में तलाशने की कवायद शुरू हुई. ऐसे में सबसे पहले जलवायु के अंतर को देखने की कोशिश की गई. Worlddata के मुताबिक, भारत में मई में तापमान सबसे ज्यादा बढ़ जाता है. मई में औसत अधिकतम तापमान 36.5% रहता है. वहीं, सर्दियों की बात करें तो जनवरी में सबसे कम तापमान पहुंच जाता है. भारत में जनवरी में औसत तापमान 26.2°C रहता है.
वहीं, नामीबिया की बात करें तो वहां अक्टूबर सबसे गर्म होता है, हालांकि, वहां अधिकतम औसत तापमान 32.7 °C रहता है. यानी भारत की तुलना में नामीबिया में करीब 4°C तापमान कम होता है. नामीबिया में जून में ठंड पड़ती है, तब वहां सबसे कम औसत तापमान 25.9 °C रहता है. यानी भारत की तुलना में नामीबिया ठंडा रहता है.
रात की बात करें तो भारत में जनवरी में तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है. सबसे गर्म रातें जून में 25.9 डिग्री सेल्सियस पर होती हैं. नामीबिया में जुलाई में 7.5 डिग्री सेल्सियस पर रात में सबसे ठंडा और जनवरी में 18.9 डिग्री सेल्सियस पर सबसे गर्म होता है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










