
46 साल छोटे शख्स से रोमांस करके चर्चा में आई थी 85 साल की ये बुजुर्ग महिला, अब हुई ये मुश्किल
AajTak
Love Story Old Women: 85 साल की महिला ने अपने से 46 साल छोटे शख्स से 2019 में शादी की थी. दोनों की जब शादी हुई तब महिला की उम्र 82 साल और आदमी की उम्र 36 साल थी. दोनों की मुलाकात कैसे हुई, दोस्ती कैसे हुई और प्यार के बाद कैसे शादी हुई, इस बारे में यहां जानिए.
आपने कई ऐसे हसबैंड-वाइफ देखे होंगे जिनकी उम्र में काफी कम अंतर होता है तो कई ऐसे भी देखे होंगे जिनकी उम्र में काफी अधिक अंतर होता है. हालांकि, किसी भी शादी में आपसी समझ, अंडरस्टैंडिंग और कम्पैटिब्लिटी हो तो उम्र का फासला कोई मायने नहीं रखता है. एक बुजुर्ग महिला ने कुछ समय पहले अपने से 46 साल छोटे शख्स से शादी की थी. महिला का नाम आइरिस और उनके पति का नाम मोहम्मद है. दरअसल, मोहम्मद नवंबर से पहले अपनी पत्नी आइरिस से अलग ही रह रहे थे. जब इस कपल ने वीजा के लिए अप्लाई किया था तो मोहम्मद को 2021 में 3 साल का वीजा दिया गया था, ताकि वह आइरिस के साथ रह सकें. लेकिन हाल ही मैं यह कपल इसलिए चर्चा में आया है, क्योंकि मोहम्मद को वापस अपने देश मिस्र लौटना पड़ा है और वे कुछ समय तक साथ रहने के बाद एक बार फिर एक-दूसरे से अलग हो गए हैं.
ऐसे हुई थी प्यार की शुरुआत
85 साल की इस महिला का नाम आइरिस जोन्स (Iris Jones) है, जो कि ब्रिटेन की रहने वाली हैं. उन्होंने जिस शख्स से शादी की है, उनका नाम मोहम्मद अहमद (Mohamed Ahmed) है और वे मिस्र के रहने वाले हैं. मोहम्मद की उम्र 39 साल है और वे पेशे से इंजीनियर हैं. दोनों की मुलाकात 2019 में हुई थी, उस समय आइरिस की उम्र 82 साल और मोहम्मद की उम्र 36 साल थी. दोनों की शादी 2020 में हुई थी और उनके बीच 46 साल का अंतर है.
सिक्योरिटी कंपनी से रिटायर हुईं आइरिस और इंजीनियर मोहम्मद ने 2019 की गर्मियों में फेसबुक ग्रुप पर चैट करना शुरू किया था. इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और नवंबर 2019 में दोनों एक दूसरे से मिले. इसके बाद नवंबर 2020 में दोनों ने शादी कर ली. द मिरर के मुताबिक, मोहम्मद कुछ कारण से वापस अपने देश लौट गए हैं.
रोमांटिक पलों को किया था शेयर
आइरिस ने संडे मिरर से बात करते हुए कहा था, 'मैं और मोहम्मद पहली बार मिले, कुछ समय बाद हम इंटिमेट हुए थे. मोहम्मद के साथ बिताए हुए पल काफी अच्छे थे. मुझे उस समय वर्जिन जैसा महसूस हुआ था. हालांकि यह मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन वह बहुत प्यार भरा और रोमांटिक था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










