
44MP सेल्फी कैमरे वाला Vivo V20 हुआ सस्ता, ये है नई कीमत
AajTak
Vivo V20 की कीमत में हुई भारी कटौती, जानिए अब कितने मिल रहा है ये स्मार्टफोन. इस स्मार्टफो में ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं और फ्रंट में 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
चीनी स्मार्टफोन मेकर Vivo ने अपने स्मार्टफोन V20 की कीमत में कटौती की है. Vivo V20 की कीमत में तब कटौती की है जब कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo V21 लॉन्च करने वाली है. Vivo V20 स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया गया था. तब इसकी शुरूआती कीमत 24,990 रुपये रखी गई थी. Vivo V20 के बेस वेरिएंट को अब केवल 22,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है. Vivo V20 के 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज वेरिएंट को 25,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. पहले इसकी कीमत 27,990 रुपये थी. इस पर भी 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसकी जानकारी ट्विटर पर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर महेश ने दी. माना जा रहा है कि इस साल आईपीएल शुरू होने के समय कंपनी Vivo V21 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है. इससे पहले कंपनी Vivo V20 की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की है. नई कीमत पर फोन को रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है. ऑनलाइन स्टोर ऐमेजॉन पर भी इसकी कीमत में कटौती देखने को मिल रही है. ऐमेजॉन पर Vivo V20 के बेस वेरिएंट को अब 22,880 रुपये में खरीदा जा सकता है. Vivo V20 Pro की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










