
44MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo V21 5G फोन की बिक्री भारत में शुरू, साथ मिल रहे हैं ये ऑफर्स
AajTak
Vivo V21 5G की बिक्री भारत में शुरू कर दी गई है. इसके फ्रंट में OIS सपोर्ट के साथ 44MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस नए स्मार्टफोन को भारत में पिछले महीने के अंत में लॉन्च किया गया था.
Vivo V21 5G की बिक्री भारत में शुरू कर दी गई है. इसके फ्रंट में OIS सपोर्ट के साथ 44MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस नए स्मार्टफोन को भारत में पिछले महीने के अंत में लॉन्च किया गया था. इसे देश में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Vivo V20 के अपग्रेड के तौर पर उतारा गया है. इस फोन की एक खास बात ये भी है कि इसके फ्रंट में डुअल LED फ्लैश दिया गया है. Vivo V21 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,990 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 32,990 रुपये रखी गई है. इसे आर्कटिक वाइट, डस्क ब्लू और सनसेट डैजल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर और मेजर ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं. ऑफर्स की बात करें तो ऑनलाइन ग्राहकों को HDFC बैंक के जरिए 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही V-शिल्ड स्कीम के तहत ग्राहकों को सभी डैमेज के लए कम्पलीट मोबाइल प्रोटेक्शन भी मिलेगा. इनके साथ ही ग्राहकों को 3,000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स भी मिलेंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










