
44MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo V21 5G स्मार्टफोन भारत में होगा लॉन्च
AajTak
Vivo V21 5G स्मार्टफोन के भारत लॉन्च को कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है. Vivo ने इसको लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट भी शेयर किया है. कंपनी ने ट्वीट में Vivo V21 5G के लॉन्च डेट को नहीं बताया है. ट्वीट में कहा गया है कि ये डिवाइस जल्द आ रहा है.
Vivo V21 5G स्मार्टफोन के भारत लॉन्च को कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है. Vivo ने इसको लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट भी शेयर किया है. कंपनी ने ट्वीट में Vivo V21 5G के लॉन्च डेट को नहीं बताया है. ट्वीट में कहा गया है कि ये डिवाइस जल्द आ रहा है. कुछ दिन पहले कंपनी ने कहा था कि V21 सीरीज को मलेशिया में 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. अब रिपोर्ट्स की माने तो Vivo V21 5G स्मार्टफोन को भारत में सेम डेट पर लॉन्च किया जाएगा. अगर ये खबर सही है तो भारत में Vivo V21 5G 27 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है. Vivo V21 5G के भारत लॉन्च के अलावा कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसमें 44-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा OIS (optical image stabilization) के साथ दिया जाएगा. ट्वीट में ये भी कहा गया है कि ये स्मार्टफोन कंपनी का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा. इसका मतलब ये हुआ कि ये स्मार्टफोन उनलोगों के लिए बनाया गया है जो परफॉर्मेंस के ऊपर डिजाइन को तरजीह देते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










