
444 KG का पुलिस ऑफिसर....पत्नी ने मोटा कहकर छोड़ा तो आया हार्ट अटैक!
AajTak
मैक्सिको के रहने वाले एंड्रेस मोरेनो (Andres Moreno) का वजन लघबग 444 किलो था. ग्रैस्ट्रिक बाइपास सर्जरी के बाद उनका वजन 120 किलो कम हुआ था और उनकी मौत हो गई थी. एंड्रेस मोरेनो कौन थे? एंड्रेस मोरेनो का वजन कैसे बढ़ा था? इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिनका वजन किसी ना किसी कारण से बहुत अधिक हो गया था और फिर उन्हें वजन कम करने के लिए सर्जरी करानी पड़ी. कई लोग आज भी अपनी लाइफ जी रहे हैं तो कई की मौत हो चुकी है. ऐसे ही एक शख्स थे जिनका वजन 444 किलो हो गया था. उन्होंने जब सर्जरी कराई तो उनका 120 किलो वजन कम भी हो गया था लेकिन उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई. उनके बढ़े हुए वजन के कारण उनकी लाइफ काफी मुश्किलों से भरी रही. इन शख्स का नाम एंड्रेस मोरेनो (Andres Moreno) था जो मैक्सिको के रहने वाले थे. उनका लगातार वजन कम हो रहा था लेकिन डॉक्टर्स के मुताबिक, इमोशनल स्ट्रेस और हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई.
ओवरवेट के कारण पत्नी ने छोड़ा
डेली मेल के मुताबिक, एंड्रेस मोरेनो का वजन 2015 में 444 किलो था जिसके कारण उन्हें दुनिया का सबसे मोटा आदमी कहा गया. जन्म के समय सामान्य बच्चे का वजन 2.8 से 3.2 किलो होता है लेकिन एंड्रेस का जब जन्म हुआ तब उनका वजन 5.8 किलो था. वहीं जब उनकी उम्र 10 साल हुई तो उनका वजन 82 किलो हो गया था. एनर्जी ड्रिंक एडिक्ट और डायबिटिक मोरेनो बड़े होकर पुलिस ऑफिसर बने और उसके बाद शादी भी की. जैसे-जैसे मोरेनो की उम्र 20 साल हुई, उन्हें हेल्थ संबंधित समस्याएं होने लगीं और उनके अधिक वजन के कारण उनकी पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया. पत्नी के छोड़ देने के बाद मेरे दोस्त और परिवार उनसे मिलने जाते थे और वह उन्हें अपनी हालत के बारे में बताते थे. मोरेनो मृत्यु से पहले पत्नी से अलग होने के कारण इमोशनली स्ट्रेस में भी थे.
मरने से पहले पी थी 6 एनर्जी ड्रिंक जैसे-जैसे मोरेनो का वजन बढ़ता गया, वह कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित होते गए. सर्जरी से पहले मोरेनो को फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो से एक हस्ताक्षरित रियल मैड्रिड शर्ट भी मिली थी जिसने उन्हें फिट होने के लिए मोटिवेट किया था.
वजन कम करने के लिए उन्होंने बाइपास सर्जरी कराई थी और डॉक्टर्स ने उनके 70 प्रतिशत पेट को निकाल दिया था. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रेस ने मरने के एक दिन पहले छ: एनर्जी ड्रिक पी थीं जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई.
सर्जरी से 120 किलो वजन हुआ था कम

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










