
44 साल की शादीशुदा टीचर के प्यार में पागल हुआ 15 साल का लड़का...
AajTak
15 साल के लड़के को 44 साल की महिला टीचर से प्यार हो गया. लेकिन जब दोनों के बीच संबंध टूटा तो मामला कोर्ट पहुंचा. कोर्ट में लड़के ने खुलकर सभी के सामने स्वीकार किया कि हां, उसे टीचर से मोहब्बत हो गई थी. वह उसे पाने के लिए पागल रहता था.
15 साल के एक स्टूडेंट को 44 साल की शादीशुदा महिला टीचर से प्यार हो गया. स्टूडेंट, टीचर का प्यार पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहता था. स्टूडेंट ने अपनी टीचर को कई ज्वेलरी भी गिफ्ट दिए और टीचर ने उन्हें पहना भी. लेकिन एक दिन आया, जब दोनों का रिश्ता टूट गया. छात्र अपनी भावनाओं को काबू नहीं रख सका और टीचर पर कई आरोप लगा दिए.
फिर मामला कोर्ट पहुंचा और छात्र से संबंध बनाने को लेकर टीचर पर ट्रायल चला. कोर्ट में लड़के ने एक बार फिर सभी के सामने स्वीकार किया कि वह टीचर से बेइंतहा मोहब्बत करने लगा था. वह टीचर के लिए पागल हो गया था. कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद टीचर के पक्ष में फैसला सुनाया और उन्हें यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों से बरी कर दिया. कोर्ट का फैसला सुनकर टीचर रोने लगीं.
टीचर और छात्र के बीच, ये प्रेम संबंध 2 साल पहले, 2019 में शुरू हुआ था. तब छात्र की उम्र महज 15 साल थी, टीचर 44 की थीं.
कोर्ट में सुनवाई के दौरान लड़के ने कहा- मुझे नहीं पता प्यार क्या होता है, लेकिन मैं उनके साथ रहना चाहता था. मैं उन्हें बहुत तंग करता था, जो गलत था, लेकिन मुझे तब यह रियलाइज नहीं हुआ था.
बाद में लड़के ने महिला टीचर पर आरोप लगाया कि टीचर ने अपनी कार की बैक सीट पर उसके साथ संबंध बनाए और टीचर ने अपनी प्राइवेट फोटो भी उसे भेजी थी. लड़के ने कहा- हां, जब आप किसी को प्यार करते हो तो आप किसी की परवाह नहीं करते हैं, है न?
फिर फोटोज को लेकर लड़के ने कहा कि उसने टीचर को बचाने के लिए कुछ मैसेज डिलीट कर दिए थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










