
42 फीसदी ने माना, CM योगी को हटाने की तैयारी कर रही BJP.... पढ़ें- क्या कहता है UP का ओपिनियन पोल
AajTak
सी वोटर ने 1500 लोगों के बीच सर्वे करते हुए इन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की है. जिसके आधार पर नई बातें निकलकर सामने आई हैं. इस सर्वे का निष्कर्ष कहता है कि 22.2 प्रतिशत लोग ऐसा मानते हैं कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की वजह, गलत उम्मीदवारों को टिकट देना है.
लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं. केंद्र सरकार का गठन हो चुका है. NDA की सरकार बन गई है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बन गए हैं. हालांकि जैसी कि उम्मीद थी और चुनाव से पहले जिस तरीके का माहौल था, इससे कहा जा रहा था कि बीजेपी तीसरी बार बड़ी जीत के साथ वापसी करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. एनडीए की सरकार जरूर बन गई है, लेकिन ये सवाल अभी भी बाकी है, आखिर बीजेपी के इस प्रदर्शन की वजह क्या रही?
1500 लोगों के बीच किया गया सर्वे सी वोटर ने 1500 लोगों के बीच सर्वे करते हुए इन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की है. जिसके आधार पर नई बातें निकलकर सामने आई हैं. इस सर्वे का निष्कर्ष कहता है कि 22.2 प्रतिशत लोग ऐसा मानते हैं कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की वजह, गलत उम्मीदवारों को टिकट देना है.
योगी सीएम रहेंगे या नहीं, लोगों ने दिया जवाब वहीं. यूपी में बीजेपी के नुकसान का जिम्मेदार कौन है, इस सवाल के जवाब में 28.3 प्रतिशत लोगों का कहना है कि इसके लिए राज्य के नेता जिम्मेदार हैं. वहीं, जब ये सवाल पूछा गया कि क्या बीजेपी में योगी को हटाने की तैयारी चल रही है, इस पर 42 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया है.
लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की वजह लोग क्या मानते हैं?
अति आत्मविश्वास - 20.6 प्रतिशत जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं - 14.4 प्रतिशत गलत उम्मीदवार - 22.2 प्रतिशत
पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोषः 6.8 प्रतिशत हिंदुत्व राग - 6.0 प्रतिशत

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









