
400 सरपंच, 250 किसान, सेंट्रल विस्टा से जुड़े मजदूर... आजादी के जश्न में ये 1800 लोग होंगे लालकिले पर स्पेशल गेस्ट
AajTak
केंद्र सरकार ने लाल किले पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए देशभर के लगभग 1,800 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया है. इसमें पीएम-किसान लाभार्थी भी शामिल हैं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ध्वजारोहण करेंगे.
चंद घंटों के बाद देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिकॉर्ड लगातार दसवीं बार लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करेंगे. लालकिले के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. लाल किले पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह कई मायनों में खास होने वाला है. इस बार यहां पीएम-किसान लाभार्थियों सहित देशभर के लगभग 1,800 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया है.
विशेष अतिथियों को आमंत्रण
यह पहल सरकार के 'जनभागीदारी' दृष्टिकोण के अनुरूप की गई है. इन विशेष अतिथियों में 660 से अधिक वाइब्रेंट गांवों के 400 से अधिक सरपंच शामिल हैं. इसके अलावा, किसान उत्पादक संगठन योजना से जुड़े 250 किसान; प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 प्रतिभागी; नई संसद भवन सहित सेंट्रल विस्टा परियोजना के 50 श्रम योगी (निर्माण श्रमिक) और 50-50 खादी कार्यकर्ता इसमें शामिल हैं.
सीमा सड़क संगठन के कर्मियों और अमृत सरोवर परियोजनाओं और हर घर जल योजना परियोजनाओं में मदद करने वाले और काम करने वालों को भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए उनके जीवनसाथी के साथ आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा 50-50 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, नर्स और मछुआरों का नाम भी सूची में शामिल हैं.
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से कुछ विशेष अतिथि दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात करेंगे. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से 75 जोड़ों को उनकी पारंपरिक पोशाक में लाल किले पर समारोह देखने के लिए आमंत्रित किया गया है.
सभी आधिकारिक निमंत्रण आमन्त्रण पोर्टल (www.aamantran.mod.gov.in) के जरिए ऑनलाइन भेजे गए हैं. इस पोर्टल के जरिए 17,000 ई-निमंत्रण कार्ड जारी किये गये हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








