
400 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को हर महीने 3000... दिल्ली चुनाव में कांग्रेस कर सकती है ये वादे
AajTak
आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल पहले से ही मैदान में हैं. बीजेपी के सांसद और पदाधिकारी भी झुग्गी प्रवास कर रहे हैं. अब कांग्रेस के मैनिफेस्टो को लेकर भी संकेत आया है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है. दिल्ली कांग्रेस ने चुनाव घोषणापत्र के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसे लेकर सोमवार को दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की सोमवार को मीटिंग हुई. इस बैठक के बाद संकेत हैं कि कांग्रेस महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये के साथ ही 400 यूनिट फ्री बिजली का वादा अपने चुनाव घोषणापत्र में कर सकती है. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम ऐसे वादे नहीं करेंगे जिन्हें पूरा न किया जा सके. हम केवल बात करने में विश्वास नहीं रखते.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक देवेंद्र यादव ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), दोनों ही पार्टियां झूठे वादों के सहारे दिल्ली की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं. इस बार दिल्ली के लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि दोनों पार्टियां विधानसभा चुनावों को देखते हुए खोखले वादे और बयानबाजी कर रही हैं. देवेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी का पिछले 10 साल का अतीत अधूरे वादों, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का रहा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, दो पूर्व MLAs कांग्रेस में शामिल
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि घोषणापत्र में कौन से वादे शामिल किए जाने चाहिए, हमने इसे लेकर लोगों से भी बातचीत की है, उनकी राय ली है. उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान को न्याय और समानता के सिद्धांत पर चोट बताते हुए कहा कि दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता इसके विरोध में दिल्ली के हर जिले और ब्लॉक में पदयात्रा करेंगे. देवेंद्र यादव ने अमित शाह से तत्काल माफी मांगने और गृह मंत्री पद से इस्तीफा देने की भी मांग की.
यह भी पढ़ें: सोची-समझी रणनीति या मजबूरी... दिल्ली चुनाव में बिना CM फेस क्यों उतरने की तैयारी में BJP?
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद दिल्ली की जनता के बीच हैं तो वहीं बीजेपी के सांसद और अन्य पदाधिकारी भी झुग्गी प्रवास कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी और बीजेपी की चुनावी सक्रियता के बीच विकल्प बनने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस भी अब एक्टिव मोड में आती दिख रही है. बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं जिनके लिए फरवरी तक चुनाव होने हैं. दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल फरवरी में समाप्त हो रहा है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









