
400 में से 399 लाने पर घरवाले ने नहीं लेने दी साइंस...अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऐसे की मदद
AajTak
खुशबू ने माध्यमिक विद्यालय हेतनपुर से दसवीं की परीक्षा पास की और उसकी इच्छा थी कि वह विज्ञान संकाय में पढ़ाई करें और डॉक्टर बने. लेकिन, आर्थिक तंगी के कारण ऐसा नहीं कर पाई थी. उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद कल धर्मेंद्र प्रधान ने उससे फोन पर बात की.
पटना के दानापुर की रहने वाली खुशबू कुमारी की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मदद की है. आपको बता दें कि खुशबू कुमारी का सपना डॉक्टर बनना है. रविवार को धर्मेंद्र प्रधान ने खुशबू से फोन पर बात की है. खुशबू कुमारी का सपना डॉक्टर बनने का है. मगर, वह फिलहाल आर्थिक तंगी की वजह से विज्ञान संकाय ( Faculty of Science) में एडमिशन नहीं प्राप्त कर सकी और कला संकाय में पढ़ाई कर रही है.
आर्थिक तंगी के कारण नहीं ले सकी थी साइंस खुशबू ने माध्यमिक विद्यालय हेतनपुर से दसवीं की परीक्षा पास की और उसकी इच्छा थी कि वह विज्ञान संकाय में पढ़ाई करें और डॉक्टर बने. लेकिन, आर्थिक तंगी के कारण ऐसा नहीं कर पाई थी. उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद कल धर्मेंद्र प्रधान ने उससे फोन पर बात की. खुशबू ने अपना दर्द और डॉक्टर बनने की इच्छा मीडिया में जाहिर की थी जिसका संज्ञान धर्मेंद्र प्रधान ने लिया.
शिक्षा मंत्री की मदद से होगा सपना पूरा धर्मेंद्र प्रधान ने पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह से भी बातचीत की और उसका दाखिला विज्ञान संकाय में करने का आदेश दिया. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत खुशबू को पढ़ाई के लिए सभी सुविधा प्रदान कराई जाएगी. आपको बता दें कि खुश्बू का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने बताया था कि आज भी गरीब परिवार में लड़के और लड़की के बीच भेदभाव होता है. खुशबू ने बताया कि उन्हें 12वीं में 399 नंबर आए थे. लेकिन, फिर भी उनके परिवार वालों ने साइंस में एडमिशन नहीं लेने दिया. क्योंकि उसके परिवार वालों ने बताया था कि अगर उसे अगर 400 नंबर आते हैं तो ही साइंस पढ़ पाएगी. वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री छात्रा को आश्वासन दिया है कि वे साइंस पढ़कर जरूर डॉक्टर बनेगी.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










