
40 हजार सैलरी वाले लड़के को नहीं मिल रही दुल्हन, शादी के लिए शहर में लगवाए पोस्टर!
AajTak
लड़के ने ने बताया कि वो एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं, जहां उसकी सैलरी करीब 40 हजार है. इसके अलावा उसके नाम पर एक जमीन भी है.
एक लड़के को पिछले पांच साल से शादी के लिए मनमुताबिक लड़की नहीं मिल रही थी. ऐसे में उसने दुल्हन की तलाश के लिए ऐसा तरीका आजमाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. लड़के ने पारंपरिक तरीकों से जीवनसाथी खोजने में विफल रहने के बाद इस विचित्र तरीके को अपनाया.
दरअसल, तमिलनाडु के मदुरै में रहने वाले 27 साल जगन कई साल से दुल्हन की तलाश में थे. उन्हें परफेक्ट पार्टनर नहीं मिल रहा था, जिससे वो शादी कर सके. ऐसे में जगन ने अनोखा तरीका निकाला. उन्होंने शहर के चौराहों पर अपनी शादी के इश्तिहार वाले बड़े-बड़े पोस्टर्स लगवा दिए, जिसपर लिखा है- 'Miss Right' की तलाश है.
पोस्टर में खुद से जुड़ी सारी जानकारी दी
पोस्टर में जगन ने खुद से जुड़ी सारी जानकारी दी है. उन्होंने पोस्टर में अपनी फोटो के साथ उम्र से लेकर सैलरी तक मेंशन की है. पोस्टर में अपने बारे में जगन ने बताया कि वो डिजाइनर हैं और उन्होंने BSC आईटी पूरी कर ली है. साथ ही वो एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं, जहां उनकी सैलरी करीब 40 हजार है. इसके अलावा उनके नाम पर एक जमीन भी है.
एक स्थानीय चैनल से बात करते हुए जगन ने कहा- मैं पिछले पांच साल से दुल्हन की तलाश कर रहा हूं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. मैंने इतने सारे पोस्टर डिजाइन किए हैं. मुझे लगा कि मैं अपने लिए एक पोस्टर क्यों नहीं बना सकता.' जगन ने यह भी कहा कि कई लोगों ने दुल्हन खोजने का वादा करते हुए उनसे पैसे के साथ-साथ उनकी कुंडली भी ली, लेकिन फिर कभी वापस नहीं आए.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








