
40 करोड़ की लोन धोखाधड़ी में ED का एक्शन... इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क अरेस्ट, रिलायंस कैपिटल के पूर्व अधिकारी से पूछताछ
AajTak
ED की छापेमारी में सेतुरमन के घर से संदीपा के साथ कथित गैरकानूनी लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और फंड डायवर्जन के सबूत मिले. जांच में सामने आया कि 2018 में रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) ने सेतुरमन को 18 करोड़ रुपये का लोन मंजूर किया, जो नियमों के खिलाफ था. लोन पर मूलधन और ब्याज की अदायगी टाल दी गई, छूट दी गई और कोई उचित जांच नहीं हुई. इसके अलावा, रिलायंस कैपिटल ने उन्हें 22 करोड़ रुपये का होम लोन भी दिया, जो मानकों का उल्लंघन था.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क को एक हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है. संदीपा के इंस्टाग्राम पर 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. ये मामला रिलायंस कैपिटल से जुड़े कथित फंड डायवर्जन से जुड़ा है. ईडी ने 12 और 13 अगस्त को दिल्ली और मुंबई में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें संदीपा विर्क और अब बंद हो चुकी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के पूर्व निदेशक अंगाराई नटराजन सेतुरमन के बीच कथित सांठगांठ का खुलासा हुआ.
ये जांच पंजाब पुलिस (फेज-8, एसएएस नगर) की FIR पर आधारित है, जिसमें धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोप हैं. ईडी का आरोप है कि संदीपा विर्क ने गलत दावे और झूठे वादों के जरिए संपत्तियां खरीदीं और अवैध पैसे को अपनी वेबसाइट hyboocare.com के जरिए घुमाया. ये साइट एफडीए-अप्रूव्ड ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने का दावा करती थी, लेकिन जांच में पता चला कि प्रोडक्ट असली नहीं थे, पेमेंट सिस्टम काम नहीं कर रहा था और सोशल मीडिया पर भी ग्राहकों की भागीदारी बेहद कम थी.
ED की छापेमारी में सेतुरमन के घर से संदीपा के साथ कथित गैरकानूनी लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और फंड डायवर्जन के सबूत मिले. जांच में सामने आया कि 2018 में रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) ने सेतुरमन को 18 करोड़ रुपये का लोन मंजूर किया, जो नियमों के खिलाफ था. लोन पर मूलधन और ब्याज की अदायगी टाल दी गई, छूट दी गई और कोई उचित जांच नहीं हुई. इसके अलावा, रिलायंस कैपिटल ने उन्हें 22 करोड़ रुपये का होम लोन भी दिया, जो मानकों का उल्लंघन था. इन लोन की बड़ी रकम अब भी बकाया है और आशंका है कि यह पैसा हेराफेरी में इस्तेमाल हुआ.
ईडी ने कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं और फर्रुख अली समेत अन्य सहयोगियों के बयान दर्ज किए हैं. संदीपा विर्क को 12 अगस्त को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजा गया. अब ईडी यह जांच कर रही है कि क्या संदीपा की आलीशान लाइफस्टाइल, जिसे वह सोशल मीडिया पर दिखाती हैं, रिलायंस से जुड़े इन फंड्स या अन्य अवैध कमाई से चल रही थी.
वहीं, अंगाराई सेतुरमन ने आजतक से बातचीत में सभी आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि उनका संदीपा विर्क से कोई लेना-देना नहीं है और रिलायंस कैपिटल से मिला होम लोन तय नियमों के मुताबिक और गिरवी रखी संपत्ति के आधार पर ही मंजूर हुआ था.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









