
4,600 फोन, 3.48 करोड़ की कमाई, वीडियो पर फेक व्यूज बढ़ाने के चक्कर में हुई सजा
AajTak
वीडियो से कमाई करने के आपने ढेरों तरीके देखे और सुने होंगे. आज हम आपको एक ऐसे ही खास मामले की जानकार देने जा रहे हैं, जिसमें एक चीन के शख्स ने फेक व्यूज के लिए 4,600 स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया. ऐसा करके उसने 4 महीनों के अंदर 3.48 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. हालांकि इसके लिए उसे जेल की सजा सुनाई है. आइए पूरे मामले के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Youtube चैनल्स के लिए कई लोग वीडियो आदि बनाते हैं और उन पर व्यूज पाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. चीन के एक शख्स को ऐसा ही व्यूज का खेल भारी पड़ गया और आज वह जेल पहुंच गया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
दरअसल, चीन में वांग नाम का शख्स वीडियो बनाता था. लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो पर व्यूज बढ़ाने के लिए उसने एक खास तरीका खोज निकाला. इसके लिए वह 4,600 फोन का इस्तेमाल करता. ऐसा करके उसने 4 महीनों में 3 करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, वांग को 15 महीने की कैद की सजा सुनाई है और उसे 7000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया है. दरअसल, वांग की इस एक्टिविटी को गैर कानूनी बताया है.
यह भी पढ़ें: Samsung ने किया बंपर सेल Fab Grab Fest का ऐलान, सस्ते में मिलेंगे TV, फ्रिज और स्मार्टफोन्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वांग ने अपने बिजनेस की शुरुआती 2022 के अंत में की थी. इसके बाद उनके दोस्तों ने उन्हें फेक व्यूज काउंट्स और लाइक आदि बढ़ाने का तरीका बताया. ऐसे में कंज्यूमर को धोखा हो जाता था.
इसके लिए वांग ने 4,600 मोबाइल फोन्स को खरीदा और इनको कंट्रोल करने के लिए एक स्पेशल क्लाउट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया. इसके लिए वांग ने एक VPN सर्विस और नेटवर्क को खरीदा.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











