
4 लाख में बिका स्माइली वाला ये दुर्लभ अजगर, वजह हैरान कर देगी
AajTak
अजगर की त्वचा पर अगर स्माइली दिखे तो आपको कैसा लगेगा. ये हुआ है लेकिन एक एक्सीडेंट की वजह से. एक शख्स ने गलती से अजगर की ऐसी ब्रीडिंग कराई कि जो अजगर बाद में अंडे से निकले उनकी त्वचा पर पीले-नारंगी रंग के स्माइली फेस बने हुए थे. इस अजगर के शरीर पर तीन स्माइल फेस बने हैं. ये अजगर अब तीन-तीन बार मुस्कुराता है...स्माइली की वजह से.
अजगर की त्वचा पर अगर स्माइली दिखे तो आपको कैसा लगेगा. ये हुआ है लेकिन एक एक्सीडेंट की वजह से. एक शख्स ने गलती से अजगर की ऐसी ब्रीडिंग कराई कि जो अजगर बाद में अंडे से निकले उनकी त्वचा पर पीले-नारंगी रंग के स्माइली फेस बने हुए थे. इस अजगर के शरीर पर तीन स्माइल फेस बने हैं. ये अजगर अब तीन-तीन बार मुस्कुराता है...स्माइली की वजह से. (फोटोः जस्टिन कोबिल्का) अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाले स्नेक ब्रीडर जस्टिन कोबिल्का ने इस सांप को पैदा कराया है. जस्टिन ने गलती से लैवेंडर अल्बीनो पाईबाल्ड बॉल पाइथन का जन्म कराया. जस्टिन कोबिल्का पिछले 19 साल से अजगरों की ब्रीडिंग करा रहे हैं. जस्टिन कोबिल्का ने बताया कि वो बॉल पाइथन की ब्रीडिंग करा रहे थे. (फोटोः जस्टिन कोबिल्का) जस्टिन कोबिल्का चाहते थे कि जो अजगर पैदा हो वो गोल्डन यलो और सफेद रंग का हो. लेकिन जब यह अजगर पैदा हुआ तो उसकी स्किन पर पीले रंग के तीन मुस्कुराते हुए स्माइली इमोजी बने हुए थे. जस्टिन कोबिल्का ने बताया कि एक रेसेसिव म्यूटेशन की वजह से अजगर की त्वचा पर ये पैटर्न देखने को मिला है. (फोटोः जस्टिन कोबिल्का)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










