
4 नंबर से चूक गया, क्या करूं? यूजर के सवाल पर IAS बोले- मैं खुद 10 बार फेल हुआ, लेकिन...
AajTak
IAS के ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा- 'सर, जीवन नाजुक मोड़ पर है. BPSC एग्जाम में 4 मार्क्स से सेलेक्ट नहीं हुआ. समझ नहीं आ रहा क्या करूं? साल 2017 में बीटेक पास किया था लेकिन अब तक बेरोजगार हूं.' इस पर IAS ने यूजर को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं खुद 10 बार Preliminary Exams में फेल हुआ था.
ट्विटर पर BPSC एग्जाम में फेल होने वाले एक शख्स को IAS अधिकारी अवनीश शरण ने जवाब दिया है. उनका ये जवाब अब सुर्खियों बटोर रहा है. IAS ने शख्स को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं खुद 10 बार Preliminary Exams में फेल हुआ था.
दरअसल, छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अवनीश शरण ने एक ट्वीट किया था. उनके इस ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा- 'सर, जीवन नाजुक मोड़ पर है. BPSC एग्जाम में 4 मार्क्स से सेलेक्ट नहीं हुआ. समझ नहीं आ रहा क्या करूं? साल 2017 में बीटेक पास किया था लेकिन अब तक बेरोजगार हूं.' यूजर ने इसके साथ उदासी वाली इमोजी भी शेयर की.
IAS ने यूजर के इस कमेंट का जवाब देते हुए लिखा- 'चिंता मत करो. मैं 10 बार राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में फेल हुआ था. मैंने 2002 में ग्रैजुएशन किया था लेकिन नौकरी मुझे 2009 में मिली. ऑल द बेस्ट.'
उनके इस ट्वीट पर सैकड़ों लोगों ने रिएक्ट किया है. एक यूजर ने कहा- घर वाले निकाल देंगे. इस पर IAS ने रिप्लाई दिया- अच्छा है, इसको चैलेंज के रूप में लो. दूसरे यूजर ने लिखा- हर किसी को इतनी दफा परीक्षा देने का मौका नहीं मिलता. इस पर IAS अवनीश शरण ने कहा- मेरे 10 प्रयास राज्य सेवा परीक्षा के हैं.
Gharwale bahar nikal denge sir
हर किसी को इतनी दफा परीक्षा देने का मौका भी नहीं मिलता वो भी जब आप सामान्य कैटेगरी के हों🥺 घर वालों की असीमित अपेक्षाओं का बोझ और अपनों के लिए कुछ बेहतर करने का अरमान लिए हम हर दिन लड़ते हैं पर सबके भाग्य में सफलता नहीं होती 🥲 आप की तरह हर किसी की कहानी का अंत नहीं होता

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








