
4 घंटे तक तालाब में खड़े रहे बांदा के DM, जलकुंभी साफ करने का चला था अभियान
AajTak
बांदा के डीएम अनुराग पटेल गांव वालों के सामने मिसाल पेश करते हुए खुद तालाब की सफाई करने उतर गए. डीएम करीब चार घंटे तक तालाब से जलकुंभी हटाते रहे. उनको ऐसा करते देख गांव वाले भी तालाब में उतरे और जलकुंभी हटाने लगे. बता दें, बांदा में 'जलकुंभी हटाओ तालाब बचाओ' के तहत 82 तालाबों की सफाई की जा रही है.
यूपी के बांदा में डीएम अनुराग पटेल का एक नया रूप देखने को मिला, तालाब में जलकुंभी की सफाई के लिए वह खुद ही तालाब में उतर गए. दरअसल, बांदा में इन दिनों 'जलकुंभी हटाओ तालाब बचाओ' अभियान चल रहा है. लोगों को तालाब की सफाई के लिए प्रेरित करने के लिए डीएम अनुराग पटेल ने खुद मोर्चा संभाला है.
डीएम तालाब में उतरकर जब जलकुंभी की सफाई कर रहे थे, तब वहां मौजूद और भी लोग तालाब में उतर आए और उनकी मदद की. उनके साथ डिप्टी कलेक्टर श्वेता साहू और यादवेंद्र भी मौजूद रहे. 'जलकुंभी हटाओ तालाब बचाओ' अभियान का उद्देश्य गांव के लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाना है.
अपने गोद लिए गांव डिंगवाही में सोमवार को डीएम अनुराग पहुंचे थे. करीब चार घंटे कमर तक पानी में खड़े रहकर उन्होंने जलकुंभी को हटाया. दिनभर में 50 तालाबों में सालों से जमी जलकुंभी को हटाकर तालाबों की सफाई कराई गई.
डीएम अनुराग पटेल ने 'आजतक' को बताया कि जलकुंभी एक ऐसी चीज है जो अपने को हरा बनाकर तालाब को सुखा देती है. उसके पूरे मिनरल सोख लेती है. तालाबों से जलकुंभी हट जाने के बाद पर्यावरण भी स्वच्छ होगा. वर्षा का जल एकत्र होगा और तालाब की भूमि को सींचेगा.
वहीं, ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू ने बताया कि तालाब के सफाई अभियान में जिले के 82 अमृत सरोवरों को चिह्नित किया गया है जिनमें से 50 की सफाई हो चुकी है. PM नरेंद्र मोदी और CM योगी आदित्यनाथ भी जल संचय को लेकर काफी चिंतित हैं. उसी क्रम में डीएम सभी जिला वासियों को जल संचयन के लिए जागरूक कर रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










