
36 घंटे में 5300 KM... PM मोदी दो दिन में करेंगे सात शहरों की यात्रा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक और पावर पैक शेड्यूल सामने आया है. पीएम मोदी दो दिन (24 और 25 अप्रैल) में मध्य भारत से लेकर दक्षिण और फिर पश्चिम तक की यात्रा करेंगे. उसके बाद दिल्ली वापसी करेंगे. पीएम अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. उनके दौरे की शुरुआत मध्य प्रदेश से होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरा देश बिना थके और बिना रुके काम करने वाले नेता के रूप में जानता है. एक बार फिर उनके दौरे का शेड्यूल सामने आया है. पीएम मोदी 24 और 25 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर अलग-अलग राज्यों में जाएंगे. वे उत्तर में दिल्ली से शुरू होकर सबसे पहले मध्य भारत यानी मध्य प्रदेश की यात्रा करेंगे. उसके बाद वे दक्षिण में केरल जाएंगे और फिर पश्चिम में केंद्र शासित प्रदेश दादर नगर हवेली में उनका प्रवास होगा. अंत में पीएम दिल्ली वापस लौटेंगे. पीएम 36 घंटे में सात शहरों में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 72 साल के हैं. उनकी सक्रियता के चर्चे अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं. पीएम मोदी 24 अप्रैल की सुबह एक बार फिर बिजी शेड्यूल वाली एक यात्रा शुरू करेंगे. वे लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दिल्ली से खजुराहो तक की यात्रा करेंगे. खजुराहो से वो रीवा जाएंगे, जहां राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. उसके बाद वे आने-जाने की यात्रा में लगभग 280 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए वापस खजुराहो आएंगे. खजुराहो से वे युवम कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए लगभग 1700 किलोमीटर की हवाई दूरी तय करते हुए कोच्चि (केरल) जाएंगे.
देश के 3 लाख करोड़ गलत हाथों में जाने से बचे... PM मोदी ने पुराने सिस्टम को लेकर बोला हमला, याद दिलाए 'पंच प्राण' केरल से जाएंगे सिलवासा, फिर सूरत से दिल्ली...
अगली सुबह प्रधानमंत्री करीब 190 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कोच्चि से तिरुवनंतपुरम की यात्रा करेंगे. यहां वे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. यहां से वे सूरत (गुजरात) होते हुए सिलवासा (दादर और नगर हवेली की राजधानी) जाएंगे, जो करीब 1570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. वहां वे NAMO मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वे देवका सीफ्रंट के उद्घाटन के लिए दमन जाएंगे, जिसके बाद वे करीब 110 किलोमीटर की दूरी तय कर सूरत जाएंगे. सूरत से वे 940 किलोमीटर दूर वापस दिल्ली जाएंगे.
मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी देशभर में चलाएगी जनसंपर्क अभियान
36 घंटे में 5300 किमी की यात्रा करेंगे मोदी
पावर पैक शेड्यूल में पीएम करीब 5300 किलोमीटर की चौंका देने वाली हवाई यात्रा करेंगे. देखा जाए तो भारत की लंबाई उत्तर से दक्षिण तक करीब 3200 किलोमीटर है. यह सारी यात्रा सिर्फ 36 घंटे में पूरी की जाएगी.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








