
34 आरोप, प्रॉसेक्यूटर्स पर साबित करने की जिम्मेदारी, जानें ट्रंप केस में आगे क्या होगा?
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली सुनवाई के दौरान ही खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. लेकिन फिलहाल प्रॉसेक्यूटर्स को उनके खिलाफ सबूत जमा करने के लिए 4 दिसंबर तक का समय मिला हुआ है. एडल्ट स्टार को पेमेंट देने के मामले में अब 4 दिसंबर को सुनवाई होगी.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगे एडल्ट स्टार को सीक्रेट पेमेंट देने के आरोप के केस में पहली सुनवाई हो चुकी है. इस सुनवाई के दौरान ट्रंप मैनहट्टन की कोर्ट में पेश हुए. उन्हें हिरासत में लेकर अदालत के सामने लाया गया, हालांकि ट्रंप को हथकड़ी नहीं पहनाई गई.
कोर्ट में पेश होने पर ट्रंप ने उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को बेकसूर बताया. उनका पक्ष सुनने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 4 दिसंबर की तारीख तय कर दी. इस दिन ट्रंप को एक बार फिर अदालत के समक्ष पेश होना होगा. प्रॉसेक्यूटर्स ने ट्रंप के खिलाफ जो 34 आरोप लगाए हैं, उनमें से ज्यादातर धोखाधड़ी से ही जुड़े हैं.
1. जिन 34 आरोपों की लिस्ट जारी कि गई है, उसमें एक आरोप बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का है.
2. अभियोजन पक्ष का दावा है कि ट्रंप ने अमेरिकी कानून के सेक्शन 175.10 का उल्लंघन किया है.
3. 14 फरवरी 2017 को ट्रंप के पूर्व वकील ने ट्रंप रिवोकेबल ट्रस्ट से एक रकम निकाली. इस रकम को निकालने के लिए रिकॉर्ड में गलत एंट्री की गई.
4. इस लिस्ट में बताया गया है कि रिवोकेबल ट्रस्ट को भी ट्रंप की कंपनी ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन ही मेंटेन करती है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









