
32MP सेल्फी कैमरे के साथ Vivo V21e 5G भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत
AajTak
Vivo V21e 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये देश में कंपनी का 5G सपोर्ट वाला बजट फ्रेंडली मॉडल है. इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया गया है.
Vivo V21e 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये देश में कंपनी का 5G सपोर्ट वाला बजट फ्रेंडली मॉडल है. इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप भी दिया गया है. इसका सेल्फी कैमरा 32MP का है. Vivo V21e 5G की कीमत सिंगल 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 24,990 रुपये रखी गई है. इसे डार्क पर्ल और सनसेट जैज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ग्राहक इस फोन को वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर, ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट और Bajaj Finserv EMI स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं. जल्द ही इसे टाटाक्लिक और पेटीएम पर भी उपलब्ध कराया जाएगा. ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स के फुल स्वाइप और EMI ट्रांजैक्शन्स दोनों पर ही फ्लैट 2,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा. ये ऑफर 30 जून तक वैलिड है और इसका फायदा केवल वीवो इंडियो स्टोर पर ही मिलेगा. साथ ही ग्राहकों को ऐमजॉन पर 1,000 रुपये का वाउचर भी मिलेगा.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










