
32 लोगों की चढ़ी बलि, ढेर सारा सोना... 1200 साल पुरानी मजार में 'खजाने' संग मिली ये शॉकिंग चीजें- VIDEO
AajTak
Archaeologists Tomb: इस सिटी से लगभग 110 मील दूर एल कैनो आर्कियोलॉजिकल पार्क में हुई खोज में सोने की शॉल, बेल्ट, आभूषण और व्हेल के दांतों से सजी बालियां जैसी कीमती वस्तुएं शामिल थीं.
दुनिया के तमाम देशों में प्राचीन स्थानों की खुदाई का काम आए दिन होता है. जिसमें कई चौंकाने वाली चीजें मिल जाती हैं. इससे उस वक्त की सभ्यता और लोगों के बारी में काफी जानकारी मिलती है. कुछ ऐसी ही खुदाई एक और देश में हुई. यहां ये काम 1200 साल पुरानी मजार में हुआ. जिसमें कई हैरान कर देने वाली चीजें मिली हैं. इसमें ढेर सारे सोने के साथ ही कम से कम 32 शव भी शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इन 32 लोगों की बलि दी गई थी. मेट्रो यूके की रिपोर्ट के अनुसार, ये खोज पनामा में हुई है.
पनामा सिटी से लगभग 110 मील दूर एल कैनो आर्कियोलॉजिकल पार्क में हुई खोज में सोने की शॉल, बेल्ट, आभूषण और व्हेल के दांतों से सजी बालियां जैसी कीमती वस्तुएं शामिल थीं. समाचार आउटलेट के अनुसार, अधिकारियों का मानना है कि ये चीजें कोकल संस्कृति के एक उच्च पद पर मौजूद शख्स के साथ दफनाई गई थीं. समुदाय के प्रमुख को मौत के बाद के जीवन में आराम देने के लिए 32 लोगों की बलि दी गई. हालांकि शवों की सटीक संख्या पता करने के लिए जांच का काम अब भी जारी है. पनामा के संस्कृति मंत्रालय की लिनेट मोंटेनेग्रो ने कहा, 'खजाने की कीमत बहुत ज्यादा है.'
ऐसा माना जाता है कि ये मजार 750 ईस्वी में एक ऊंचे पद पर आसीन पुरुष नेता के लिए बनाई गई थी. उसे एक महिला के शव के ऊपर रखकर दफनाया गया था. ये उस समय अभिजात वर्ग के लोगों को दफनाए जाने की प्रथा थी. कब्र में पाई गई अन्य चीजें में कंगन, मानव आकृति वाले झुमके, मगरमच्छ के शव, घंटियां, कुत्ते के दांतों से बनी स्कर्ट, हड्डी की बांसुरी और चीनी मिट्टी की वस्तुएं शामिल हैं. एल कैनो में खुदाई का काम साल 2008 से चल रहा है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








