
31 दिसंबर तक ट्रैफिक फ्री रहेगा MG Road, नए साल के स्वागत को लेकर एक्शन में गुरुग्राम पुलिस
AajTak
गुरुग्राम में 31 दिसंबर तक एमजीरोड ट्रैफिक फ्री रहेगा. इसके साथ ही , सभी पब बार संचालकों को पब बार समय पर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. नए साल के जश्न में खलल न पड़े इसके लिए एमजीरोड, सेक्टर, साइबर हब ,और अन्य इलाकों में भारी पुलिस तैनाती रहेगी.
नए साल के आगमन को लेकर जश्न का दौर शुरू हो गया है. इसी के साथ पुलिस की सक्रियता भी बढ़ गई है. राजधानी दिल्ली के साथ-साथ आइटी हब और मिलेनियम सिटी गुरग्राम में भी जोर-शोर से नए साल के स्वागत को लेकर प्लानिंग हो रही है. इसी बीच गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने भी एक्शन प्लान बनाया है.
पब-बार समय पर बंद करने के निर्देश इस प्लान के मुताबिक, 31 दिसंबर तक एमजीरोड ट्रैफिक फ्री रहेगा. इसके साथ ही , सभी पब बार संचालकों को पब बार समय पर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. नए साल के जश्न में खलल न पड़े इसके लिए एमजीरोड, सेक्टर, साइबर हब ,और अन्य इलाकों में भारी पुलिस तैनाती रहेगी.
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सतर्क, यातायात पर भी नजर वहीं, पुलिस ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्लानिंग की है. पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के आदेशानुसार नववर्ष-2024 के दौरान कानून व्यवस्था व शान्ति बनाए रखने, नया साल शांतिपूर्वक व व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात का व्यवस्थित, सुचारू व सुगम संचालन के लिए तथा शरारती/असामाजिक तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम ना दे सके इत्यादि बातों को मद्देनजर रखते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा नए साल के स्वागत में व पुराने वर्ष की विदाई के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले सभी आयोजन स्थलों सहित विभिन्न चिन्हित स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं.
सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी नव वर्ष के आयोजन के लिए गुरुग्राम पुलिस पूर्ण रूप से सतर्क है, इसके साथ ही इस दौरान सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. सभी आयोजन स्थलों सहित विभिन्न चिह्नित स्थानों पर समुचित संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है. इसके अलावा सादे कपड़ो में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो सभी प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखेंगे. इस दौरान यातायात के संचालन को सुचारू, व्यवस्थित व दुरस्त रखने के लिए यातायात पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है, ताकि यातायात प्रभावित/बाधित न हो तथा भीड़ होने के दौरान भी जाम की समस्या ना बन सके.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








