
300KG की महिला का शरीर पड़े-पड़े सड़ रहा था, मुश्किल से पहुंचाई गईं अस्पताल
AajTak
गुजरात के राजकोट की सरलाबेन नाम की महिला का वजन इतना बढ़ गया कि वो हिलडुल भी नहीं पाती थीं. एक ही जगह पर पड़े-पड़े उनका शरीर सड़ने लगा था. उन्हें असहनीय दर्द भी हो रहा था. अस्पताल जाना था लेकिन 300 किलोग्राम वजनी शरीर को कैसे ले जाया जाए अस्पताल? इसके लिए एक गैर-सरकारी संस्था और फायरफाइटर्स की टीम ने मदद की.
गुजरात के राजकोट की सरलाबेन नाम की महिला का वजन इतना बढ़ गया कि वो हिलडुल भी नहीं पाती थीं. एक ही जगह पर पड़े-पड़े उनका शरीर सड़ने लगा था. उन्हें असहनीय दर्द भी हो रहा था. अस्पताल जाना था लेकिन 300 किलोग्राम वजनी शरीर को कैसे ले जाया जाए अस्पताल? इसके लिए एक गैर-सरकारी संस्था और फायरफाइटर्स की टीम ने मदद की. 300 किलो वजनी सरलाबेन की स्थिति इतनी खराब थी कि वो कई बार एक ही स्थान पर एक ही स्थिति में 15 से 20 दिन तक पड़ी रहती हैं. राजकोट की गैर-सरकारी संस्था साथी सेवा ग्रुप की जलपाबेन पटेल, उनकी टीम और फायरफाइटर विभाग ने मिलकर राजकोट सिविल अस्पताल पहुंचाया. फिर उनका इलाज शुरू हुआ. (फोटोः सोशल मीडिया) अस्पताल पहुंचने से पहले तीन अलग-अलग आकार की एंबुलेंस बुलाई गई थीं लेकिन वो उनमें जा नहीं सकीं. फिर फायरफाइटर टीम की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. गुजरात की स्थानीय मीडिया के अनुसार सरलाबेन को अस्पताल में सबसे पहले नीचे जमीन पर लिटाया गया. बाद में उन्हें अस्पताल में बेड मिला. (प्रतीकात्मक फोटोः गेटी)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










