
3000 लड़कियों के ऑडिशन के बाद परदेस के लिए चुनी गई थीं महिमा चौधरी!
AajTak
महिमा चौधरी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की सक्सेसफुल एक्ट्रेस में से एक रही हैं. भले ही उनका करियर इंडस्ट्री में ज्यादा लंबा समय नहीं बिताया मगर उनका एक सफल करियर रहा. एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में महिमा चौधरी ने अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल तो मोह ही लिया साथ ही अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों को खूब एंटरटेन भी किया. एक्ट्रेस को शाहरुख खान की फिल्म परदेस से पहचान मिली. ये उनके करियर की डेब्यू फिल्म थी. महिमा चौधरी का जन्म 13 सितंबर, 1973 को दार्जलिंग में हुआ था. सबसे पहले वे आमिर खान और ऐश्वर्या राय संग पैप्सी के एक ऐड में नजर आई थीं. वे एक वीजे चैनल में काम करती थीं. इसी दौरान फिल्म निर्देशक सुभाष घई की नजर उनपर पड़ी और उन्हें परदेस फिल्म में काम मिल गया.More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












