
300 साल पुराना वो आइडिया जो बनाएगा भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, पीएम मोदी भी हैं मुरीद!
AajTak
एडम स्मिथ भाषा विज्ञान के विद्यार्थी रहे और दर्शनशास्त्र के शिक्षक. लेकिन उन्होंने थ्योरी दी अर्थशास्त्र पर. एडम स्मिथ के इस क्रांतिकारी सिद्धांत ने दुनिया को मुक्त अर्थव्यवस्था का मंत्र दिया. इस थ्योरी पर चलकर वर्ल्ड इकोनॉमी ने लंबे सफर तय किए और राष्ट्रों ने सरप्लस के रूप में अरबों-खरबों डॉलर पूंजी जमा किया. भारत में भी जब बाजार को सरकार के प्रतिबंधों से मुक्त किया गया तो एडम स्मिथ की थ्योरी की चर्चा हुई.
आधुनिक अर्थशास्त्र के जनक (Father of modern economics) कहे जाने वाले अर्थशास्त्री एडम स्मिथ (Adam smith) का बचपन उस बहुमंजिला घर में गुजरा था जिसकी खिड़कियां एक बाजार की ओर खुलती थी. समय आज से कोई 300 साल पहले (1723) का था. जगह थी यूनाइटेड किंगडम का स्कॉटलैंड. यहां किर्काल्दी नाम के गांव में लोग सुबह-सुबह इसी हाट में ब्रेड, दूध, मीट समेत जरूरत की अन्य चीजें खरीदते थे.
इसी छोटे से मार्केट में बालक एडम स्मिथ ने पहली बार लेन-देन, बाजार, और विनिमय को देखा. बालक एडम को पर्यवेक्षण (Observation) की शक्ति प्रकृति से मिली थी. उनका बालमन आस-पास की क्रियाओं का गहन अवलोकन करता था. स्कूल जाते और लौटते वक्त एडम स्मिथ रोज इस बाजार में घटने वाली आर्थिक क्रियाओं को देखते थे. इसी बाजार में पहली बार एडम स्मिथ ने एक्सचेंज सीखा, मार्केट के गुर सीखे, उनमें मुनाफा और नुकसान की समझ विकसित हुई. लंदन की पॉश कॉलोनियों में होने वाली साम्राज्यवादी हलचलों से दूर इसी छोटे से गांव में एडम स्मिथ अपनी मां के साथ रहते थे.
एडम स्मिथ ने ही दुनिया को दिया पूंजीवादी अर्थव्यवस्था का कॉन्सेप्ट
किर्काल्दी के इसी बाजार में एडम ने अर्थशास्त्र के उस महीन सूत्र को पकड़ा जिससे आज भी दुनिया की इकोनॉमी संचालित हो रही है. ये सूत्र था मुक्त अर्थव्यवस्था का सिद्धांत. पूंजी के स्वतंत्र प्रवाह का सिद्धांत, यानी कि सरकारी नियंत्रण से मुक्त निजी कंपनियों को अपने दम पर फलने-फूलने देने की थ्योरी.
अर्थ और राष्ट्रों की संपत्ति की विवेचना कर रहे इस पॉलिटिकल इकोनॉमिस्ट ने ऐसी मौलिक स्थापनाएं दी जिससे दुनिया में पूंजीवादी अर्थव्यवस्था (Capitalist economy) का सूत्रपात हुआ. यही नीति आगे चलकर laissez-faire (लेसे फेयर) के रूप में विकसित हुई. लेसे फेयर यानी कि कंट्रोल से मुक्त आर्थिक नीति, जहां प्राइवेट कंपनियों के बीच लेन-देन टैक्स फ्री और 'पारदर्शी' होता है और स्टेट एजेंसियां इन कंपनियों पर न्यूनत्तम निगरानी रखती हैं. व्यापार का ये व्यवहार ही ग्लोबलाइजेशन और उदारीकरण लेकर आया. इससे बहुराष्ट्रीय कंपनियों का जन्म हुआ और दुनिया एक ग्लोबल बाजार में बदल गई.
आधुनिक अर्थव्यवस्था के पिता कहे जाते हैं स्मिथ

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








