
30 हजार में मिल रहा है Samsung का 1 लाख रुपये वाला फोन! Flipkart पर मिल रही है जबरदस्त डील
AajTak
Samsung Galaxy Z Flip 3 Price Drop: पॉपुलर स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy Z Flip 3 काफी यूनिक फोन है. इसको लगभग 1 लाख रुपये में लॉन्च किया गया था. अब इस पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस फोन को 30 हजार रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है.
अगर आप अपने लिए ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जिससे आप भीड़ में अलग दिखे तो Samsung Galaxy Z Flip 3 खरीदा जा सकता है. इस फोन का लेटेस्ट मॉडल Galaxy Z Flip 4 भी लॉन्च हो चुका है जिस वजह से कंपनी पुराने मॉडल को बंपर छूट के साथ बेच रही है. इसका यूनिक डिजाइन और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स इसे खास बनाता है.
इस फोन को आप अभी काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेना होगा. इस फोन को साल 2021 में लॉन्च किया गया था. यहां पर आपको इस फोन पर मिलने वाली पूरी डील के बारे में बता रहे हैं.
Samsung Galaxy Z Flip 3 पर छूट
Samsung Galaxy Z Flip 3 पर डिस्काउंट Flipkart पर दिया जा रहा है. इस फोन की ओरिजिनल कीमत 95,999 रुपये है. लेकिन, इस फोन को आप केवल 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं. कंपनी इस पर 47 परसेंट का डिस्काउंट दे रही है. इससे इसकी कीमत 49,999 रुपये हो गई है.
इसके अलावा आप इसकी कीमत को और भी कम कर सकते हैं. इसके लिए एक्सचेंज ऑफर और बैंक बेनिफिट्स का भी फायदा लेना होगा. इस फोन पर 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. एक्सचेंज डिस्काउंट आपके फोन की वैल्यू पर डिपेंड करती है.
आप पिनकोड और फोन मॉडल देकर एक्सेंचज वैल्यू के बारे में पता कर सकते हैं. इस सभी डिस्काउंट के बाद Samsung Galaxy Z Flip 3 की कीमत 29,999 रुपये हो जाती है. ये कीमत iPhone SE से भी कम है. कंपनी कई बैंक ऑफर भी दे रही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










