
30 लाख के इनामी नक्सली ने BJP नेता से मांगी थीं दस AK-47 राइफल, बातचीत का ऑडियो आया सामने
AajTak
नेपाल से गिरफ्तार किए गए PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने रांची के एक भाजपा नेता को फोन कर दस एके-47 राइफलों की मांग की थी. राइफल न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. इस मामले में भाजपा नेता ने पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के साथ मिलकर 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली दिनेश गोप को अरेस्ट किया है. पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी नेपाल से हुई है. बताया जा रहा है कि दिनेश नेपाल में सरदार का वेश बनाकर रह रहा था. जांच एजेंसियों को उसकी लंबे समय से तलाश थी. इसी बीच दिनेश गोप की भाजपा नेता से हुई बातचीत का ऑडियो सामने आया है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.
बताया जा रहा है कि नक्सली कमांडर दिनेश गोप ने रांची के BJP महानगर जिला महामंत्री बलराम सिंह को कॉल किया था. पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश ने उनसे फोन कर 10 AK-47 राइफल की मांग की थी. भाजपा नेता और पीएलएफआई सुप्रीमो के बीच हुई बातचीत के एक ऑडियो में राइफल नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई. इस मामले में बलराम सिंह ने गोंदा थाने में दिनेश गोप के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
वायरल ऑडियो में क्या बातें हुईं?
पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में फोन करने वाले ने खुद को पीएलएफआई सुप्रीमो बताते हुए कहा कि गांव में आपको लेकर बहुत नाराजगी है. इस पर बलराम सिंह ने कहा कि हम पिछले दस साल से गांव में रह रहे हैं. आज तक कोई परेशानी नहीं हुई. वह कोई सेठ नहीं हैं.
इस पर दूसरी ओर से कॉल करने वाले ने कहा कि संगठन को मदद करना है. इस पर बलराम सिंह ने कहा कि उन्हें क्या मदद चाहिए. इस पर दूसरी ओर से कहा गया कि सिर्फ 10 एके-47 राइफल देनी होंगी. यह लड़ाई की सामग्री है.
15 साल से पुलिस और सीआरपीएफ को थी तलाश

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







