
30 दिन, 360 किमी की पदयात्रा, 70 विधानसभा…आज से दिल्ली में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, राहुल और खड़गे भी हो सकते हैं शामिल
AajTak
Delhi Nyay Yatra: कांग्रेस की यह न्याय यात्रा पूरी तरह से पदयात्रा होगी तथा हर दिन 20-25 किलोमीटर की दूरी तय करने का लक्ष्य है. रोजाना सुबह आठ बजे के आसपास यात्रा शुरू होगी और दोपहर के भोजन के साथ-साथ चाय पीने के लिए ब्रेक होगा. यादव ने कहा, ‘दिन का समापन एक सभा के साथ होगी.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब 3 महीने से भी कम का समय बचा है, ऐसे में कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस आज से 'दिल्ली न्याय यात्रा' शुरू कर रही है जो राजघाट से शुरू होगी. एक महीने तक चलने वाली इस न्याय यात्रा के दौरान सभी 70 विधानसभाओं को कवर किया जाएगा. इस दौरान करीब 360 किमी की यात्रा तय करेगी. इस यात्रा की अगुवाई दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव करेंगे.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने ने बताया, ‘यात्रा 8 नवंबर को शुरू होगी और सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. इस यात्रा के जरिये हम दिल्ली के नागरिकों की समस्याओं को सामने लाएंगे और सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास करेंगे.’ उन्होंने कहा कि यह यात्रा करीब एक महीने तक चलेगी और इसमें प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होगा.
आज यात्रा दोपहर 1 बजे राजघाट से शुरु होकर पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट और बल्लीमारान जैसे इलाकों से गुजरेगी. पहले ही दिन कांग्रेस की नजर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों पर होगी, जहां पिछले दो चुनावों में आम आदमी पार्टी ने जबदरस्त प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था.
ये भी पढ़ें: क्या एक बार फिर केजरीवाल से लड़ाई की शुरुआत है कांग्रेस की 'दिल्ली न्याय यात्रा'?
भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित यह यात्रा राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा से प्रेरित है और जिसका मकसद दिल्ली की सत्ता पर पिछले एक दशक से काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की नीतियों की आलोचना कर लोगों को उसके बीच रखना है. इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं का फोकस, पेयजल शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी सुविधाओं का अभाव जैसे मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरना होगा.
AAP के खिलाफ कांग्रेस गौर करने वाली बात ये है कि कांग्रेस और AAP दोनों ही INDIA ब्लॉक का हिस्सा हैं और लोकसभा चुनावे में दोनों पार्टियों ने दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन एक भी सीट नहीं मिली.अब कांग्रेस इस 'न्याय यात्रा' के दौरान उसी AAP सरकार की आलोचना करेगी. हालांकि दिल्ली कांग्रेस, आम आदमी पार्टी की नीतियों की कड़ी आलोचना करती रही है. कांग्रेस, प्रदूषण से लेकर यमुना सफाई जैसे मुद्दों पर सीधे आतिशी सरकार पर हमला बोल रही है. ऐसे में इस न्याय यात्रा को AAP के खिलाफ एक खुली लड़ाई की शुरुआत के रूप में भी देखा जा सकता है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







