
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
ABP News
ऐसे में फिटनेस और न्यूट्रिशन कोच Emma Hooker की कहानी प्रेरणा देती है. उन्होंने 3 साल में लगभग 72 किलो वजन कम किया. खास बात यह है कि उन्होंने कोई जादुई डाइट या शॉर्टकट नहीं अपनाया
आजकल बढ़ता वजन सिर्फ दिखने की समस्या नहीं है, बल्कि यह सेहत से जुड़ी कई परेशानियों की जड़ बन सकता है. कई लोग वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन शुरुआत कैसे करें, क्या खाएं, कितनी एक्सरसाइज करें. इन सवालों में उलझकर वे बीच में ही हार मान लेते हैं. कुछ लोग तेजी से वजन घटाने के लिए सख्त डाइट या घंटों जिम में पसीना बहाने लगते हैं, लेकिन कुछ ही समय में थककर छोड़ देते हैं.
ऐसे में फिटनेस और न्यूट्रिशन कोच Emma Hooker की कहानी प्रेरणा देती है. उन्होंने 3 साल में लगभग 72 किलो वजन कम किया. खास बात यह है कि उन्होंने कोई जादुई डाइट या शॉर्टकट नहीं अपनाया, बल्कि कुछ आसान और टिकाऊ आदतों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया. उनका मानना है कि वजन कम करना एक दौड़ नहीं, बल्कि एक लंबी यात्रा है, जिसमें पेशंस, बैलेंस और कंटिन्यूटी सबसे जरूरी हैं. तो आइए जानते हैं वे 7 आसान स्टेप्स, जिन्हें अपनाकर आप भी सुरक्षित और स्थायी तरीके से वजन घटा सकते हैं.
इन 7 आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप भी हो सकते हैं स्लिम
1. छोटी शुरुआत करें, बड़े सपने बाद में देखें - अक्सर लोग सोचते हैं कि वे एकदम से सब बदल देंगे. रोज 2 घंटे जिम जाएंगे, सिर्फ सलाद खाएंगे और कुछ ही दिनों में फिट हो जाएंगे. लेकिन यह तरीका ज्यादा दिन नहीं चलता. इसकी बजाय छोटी आदतों से शुरुआत करें. जैसे रोज पर्याप्त पानी पिएं, 15–20 मिनट टहलें, मीठा कम करें, एक समय पर सोने की आदत डालें. छोटे बदलाव ही आगे चलकर बड़े नतीजे देते हैं.













