
3 राज्य, 11 राज्यसभा सीट... कैसे बिहार में फंसी एनडीए तो हरियाणा-ओडिशा में कांग्रेस की बढ़ी टेंशन
AajTak
बिहार, हरियाणा और ओडिशा की कुल 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव है, जिसके नतीजे वोटिंग के बाद आ जाएंगे. बिहार में एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के लिए सियासी टेंशन है तो ओडिशा और हरियाणा में कांग्रेस का मामला फंसा हुआ है.
देश के तीन राज्यों की 11 सीट के लिए सोमवार को मतदान है. बिहार, हरियाणा और ओडिशा की निर्धारित सीटों से ज्यादा उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, जिसके चलते चुनाव के जरिए किस्मत का फैसला होगा. बिहार की पांचवीं राज्यसभा सीट पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के बदले तेवर ने एनडीए के लिए टेंशन बढ़ा दी है तो हरियाणा और ओडिशा में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का खतरा दिख रहा है.
हरियाणा की दो सीटें, ओडिशा की चार सीटें और बिहार की पांच सीटों पर आज मतदान के जरिए राज्यसभा चुनाव का फैसला होगा? ऐसे में सबसे दिलचस्प मुकाबला बिहार की 5 सीटों पर है,जहां एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन और शिवेश कुमार मैदान में हैं. पांचवीं सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा और आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच कांटे की टक्कर है.
राज्यसभा चुनाव में हरियाणा की दो सीटों पर तीन उम्मीदवार, बिहार की पांच सीटों पर 6 उम्मीदवार और ओडिशा की चार सीटों पर पांच उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. ऐसे में देखना है कि वोटिंग में कौन किस पर भारी पड़ता है?
बिहार में एनडीए कैसे जुटाएगी तीन वोट बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए 6 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. बीजेपी की तरफ से नितिन नबीन और शिवेश कुमार मैदान में है तो जेडीयू से रामनाथ ठाकुर और नीतीश कुमार हैं. एनडीए के पांचवें कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाहा हैं. आरजेडी ने अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा चुनाव में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है.
बिहार में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों की जरूरत है. एनडीए के पास कुल 202 विधायक हैं जबकि विपक्ष के पास 35 विधायक हैं. इसके अलावा छह विधायक अन्य हैं. बीजेपी और जेडीयू के दो-दो उम्मीदवार आसानी से जीत जाएंगे, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा को अपनी जीत के लिए आरजेडी से दो-दो हाथ करना होगा. कुशवाह को तीन अतरिक्त विधायकों का समर्थन चाहिए तो आरजेडी के अमरेंद्र सिंह को 6 विधायकों का समर्थन चाहिए.
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के पांच विधायकों ने आरजेडी प्रत्याशी अमरेंद्र सिंह को समर्थन करने का ऐलान कर दिया है. इतना ही नहीं बसपा विधायक सतीश यादव भी खुलकर आरजेडी के साथ खड़े हैं. ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा के लिए तीन वोट जुटाना किसी लोहे के चने चबाने से कम नहीं है. महागठबंधन के पास कुल 35 विधायक हैं, जिसमें आरजेडी,कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं. एआईएमआईएम के पांच विधायक आरजेडी के समर्थन में आ गए हैं तो ये आंकड़ा 40 तक पहुंच चुका है., बीएसपी के इकलौते विधायक ने अगर अपना वोट आरजेडी के पक्ष में दिया तो तेजस्वी के उम्मीदवार जीत की दहलीज को पार कर जाएंगे, लेकिन कांग्रेस के विधायक कहीं सियासी खेला तो नहीं कर जाएंगे?

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









