
3 महीने से दसवीं की छात्रा का यौन शोषण कर रहा था अंग्रेजी का शिक्षक, ऐसे हुआ खुलासा
AajTak
तेलंगाना के नालगोंडा जिले के नकरेकल स्थित ज़िला परिषद हाई स्कूल में अंग्रेजी शिक्षक ममिडी श्रीनिवास पर 10वीं की छात्रा से तीन महीने तक यौन शोषण का आरोप लगा. छात्रा ने पिता को बताया, जिसके बाद मामला सामने आया. पुलिस ने POCSO एक्ट में केस दर्ज किया और विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया.
तेलंगाना के नालगोंडा जिले में स्थित नकरेकल के ज़िला परिषद हाई स्कूल से यौन शोषण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां अंग्रेजी शिक्षक ममिडी श्रीनिवास पर कक्षा 10 की छात्रा से पिछले तीन महीने से लगातार यौन शोषण करने का आरोप लगा है. इस घटना ने स्थानीय लोगों, अभिभावकों और छात्र संगठनों को आक्रोशित कर दिया है.
छात्रा ने बयां की आपबीती मामला तब सामने आया जब पीड़ित छात्रा ने अपने पिता को आपबीती सुनाई. बेटी की बात सुनकर पिता का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने तुरंत स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक से बात की. इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
POCSO एक्ट में केस दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, शिक्षा विभाग ने आरोपी अंग्रेजी शिक्षक ममिडी श्रीनिवास को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
पहले भी लगे हैं आरोप स्थानीय लोगों और छात्र संगठनों का कहना है कि आरोपी शिक्षक पर पहले भी छात्राओं से दुर्व्यवहार करने के आरोप लग चुके हैं. श्रीनिवास एक निजी कॉलेज भी चलाता है, जहां पर भी उसके खिलाफ छात्राओं से अनुचित व्यवहार की शिकायतें आई थीं.
सख्त कार्रवाई की मांग घटना के बाद से ही इलाके में गुस्से का माहौल है. अभिभावकों और छात्र संगठनों ने मांग की है कि आरोपी को सिर्फ निलंबित करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि उसे स्थायी रूप से नौकरी से बर्खास्त किया जाए और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. लोगों का कहना है कि अगर आरोपी पर समय रहते सख्त कार्रवाई की गई होती, तो यह घटना टाली जा सकती थी.
छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल इस घटना ने स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. अभिभावक चाहते हैं कि शिक्षा विभाग इस तरह के मामलों पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाए और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करे.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







