
3 बच्चों के पिता को शादीशुदा महिला से हुआ प्यार, पकड़े जाने पर दोनों की जबरन करा दी गई शादी, Video
AajTak
सच ही कहा गया है कि प्यार अंधा होता है. यही कारण कि तीन बच्चों के पिता को शादीशुदा महिला से प्यार से हो गया. ऐसी ही अनोखी शादी का मामला बिहार के जमुई से सामने आया है. जिले के रहने वाले एक शख्स का शादीशुदा महिला पर दिल आ गया. दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे, लेकिन एक दिन उनको गांववालों ने देख लिया.
बिहार के जमुई में तीन बच्चों के पिता को शादी-शुदा महिला से प्यार से हो गया. प्रेमी और प्रेमिका के बीच मिलना जुलना भी काफी दिनों से चल रहा था. इसी बीच प्रेमिका से मिलते हुए पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने पहले प्रेमी की जमकर पिटाई की. फिर कैमरे के सामने दोनों की जबरन शादी करा दी. इसका वीडियो भी वायरल हुआ है.
लक्ष्मीपुर थाना के बेलाटांड़ गांव का यह मामला है. यहां के रहने वाला 30 साल का अजय यादव शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे हैं. अजय होली के दिन अपने प्रेमिका सावित्री कुमारी से मिलने पहुंचा था. इस दौरान ग्रामीणों ने उसे मिलते पकड़ लिया. फिर उसकी जमकर पिटाई की. तीन बच्चों के पिता के चेहरे पर निशान इसके गवाह हैं.
देखें वीडियो...
पति को छोड़ने के बाद अजय से हुआ प्यार
सावित्री की भी शादी दो साल पहले हो गई थी. मगर उसके पति ने किसी कारण से उसे छोड़ दिया था और वो अपने माता-पिता के साथ रह रही थी. इसके बाद ही सावित्री को अजय यादव से प्यार हो गया और दोनों मिलने लगे. दोनों अलग-अलग जाति के होने के बाबजूद प्यार का परवान चढ़ा और एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई. मगर शादी नहीं की थी.
मांग भरने का देखें वीडियो...

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









