
3 पत्नियों की वजह से जेल गया शख्स, पहली वाइफ ने खोली पोल!
AajTak
पुलिस ने चोरी-छिपे कई शादियां करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. अब तक उसकी तीन पत्नियां मिल चुकी हैं, जबकि बाकी की तलाश जारी है. शख्स ने रजिस्ट्रार ऑफिस में झूठ बोलकर और जाली दस्तावेजों के जरिए अपनी शादी रजिस्टर कराई थी.
एक शख्स ने चोरी-छिपे कई शादियां कर डालीं. जब मामले का खुलासा हुआ तो उस पर एक्शन लिया गया. हाल ही में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. अब तक उसकी तीन पत्नियां मिल चुकी हैं, जबकि बाकी की तलाश जारी है. शख्स पर Bigamy Relationship (द्विविवाह) में रहने का आरोप है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में Bigamy गैरकानूनी है.
द मिरर के मुताबिक, पर्थ में रहने वाले 48 साल के एक शख्स पर आरोप है कि उसने पहली पत्नी के होते हुए दो और शादियां रचाई. उसने पहली पत्नी से तलाक भी नहीं लिया था. जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अलग-अलग महिलाओं से शादी करता रहा. लेकिन पहली पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिए दूसरी पत्नी से संपर्क कर शख्स के झूठ का पर्दाफाश कर दिया.
एक और शादी की फिराक में था शख्स
पहली पत्नी के साथ रहते हुए शख्स ने जुलाई 2020 में एक और महिला से शादी कर ली. फिर कुछ समय बाद उसने तीसरी शादी रचा ली. लेकिन ये बात उसने ना तो पहली पत्नी को बताई और ना ही दूसरी को. रजिस्ट्रार ऑफिस में झूठ बोलकर और जाली दस्तावेजों के जरिए तीसरी शादी भी रजिस्टर करा ली.
बताया गया कि शख्स चौथी महिला के भी संपर्क था और उससे भी शादी करने की तैयारी कर रहा था. लेकिन उससे पहले ही ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ने उसे धर दबोचा. पूछताछ में उसने एक पत्नी होने की बात कही. लेकिन जब जांच-पड़ताल की गई तो पता चला उसने कई और शादियां की थीं. फिलहाल, पुलिस इसकी जांच कर रही है, क्योंकि बार-बार वह अपने बयान बदल रहा है.
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई कानून के मुताबिक, कोई भी शख्स पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी नहीं कर सकता. द्विविवाह भी गैरकानूनी है. इस तरीके के फ्रॉड में कम से कम 5 साल की सजा का प्रावधान है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










