
'29 साल से कहां गायब हैं पंचेन लामा? तुरंत जानकारी दे चीन', अमेरिका ने जिनपिंग से मांगा जवाब
AajTak
अमेरिका ने चीन से आग्रह किया है कि वह सुदूर हिमालय क्षेत्र से तिब्बती आध्यात्मिक गुरु पंचेन लामा के ठिकाने और उनके स्वास्थ्य के बारे में तुरंत जानकारी दे. अमेरिका ने चीन से सवाल पूछते हुए कहा कि उसे यह बताना चाहिए कि तिब्बती आध्यात्मिक नेता पंचेन लामा कहां हैं?
अमेरिका ने सुदूर हिमालयी क्षेत्र से तिब्बती आध्यात्मिक नेता के लापता होने की 29वीं बरसी के मौके पर चीन से पंचेन लामा के ठिकाने और उनके स्वास्थ्य के बारे में तुरंत जानकारी देने को कहा है. चीन के 11वें पंचेन लामा तिब्बती बौद्ध धर्म में सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक शख्सियतों में से एक हैं और दलाई लामा के बाद वहीं सर्वोच्च धर्मगुरु हैं. 11वें पंचेन लामा जब महज 6 साल के थे तो तभी चीन ने उनका अपहरण कर लिया था और आज उन्हें लापता हुए 29 साल हो गए.
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर के एक प्रेस बयान में शुक्रवार को कहा, 'आज 29 साल हो गए जब चीन ने तिब्बती बौद्ध धर्म के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक, 11वें पंचेन लामा का अपहरण कर लिया. तब उनकी उम्र 6 साल की थी गेधुन चोएक्यी न्यिमा लापता हैं और उस दिन के बाद से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं.'
यह भी पढ़ें: तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा ने महाबोधि मंदिर में की प्रार्थना, सड़क पर उमड़े ऋद्धालु
अमेरिका का बयान
'पंचेन लामा के गायब होने के 29 साल पूरे' शीर्षक वाले बयान में आगे कहा गया, "चीन सरकार तिब्बती समुदाय के सदस्यों को इस महत्वपूर्ण धार्मिक व्यक्ति तक पहुंच से वंचित कर रही है और इसके बजाय वह राज्य-चयनित प्रॉक्सी को बढ़ावा दे रहा है." भारत में निर्वासित तिब्बती सरकार, केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के एक बयान के अनुसार, 14 मई, 1995 को दलाई लामा ने आधिकारिक तौर पर गेधुन चोएक्यी न्यिमा को 11वें पंचेन लामा के रूप में घोषित किया था. 17 मई, 1995 को उन्हें उनके पूरे परिवार के साथ चीनी हिरासत में ले लिया गया. जिससे वह छह साल की उम्र में दुनिया के सबसे कम उम्र के राजनीतिक कैदी बन गये थे.
चीन दे उनकी जानकारी

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








