
29 अप्रैल से PUBG Mobile का ये वर्जन अब हो रहा है बंद, कंपनी ने कही बड़ी बात
AajTak
पॉपुलर बैटल रॉयल गेम PUBG का Lite वर्जन जल्द ही बंद होने वाला है. डेवलपर्स ने कहा है कि 29 अप्रैल 2021 से PUBG Lite के सर्विस को बंद किया जा रहा है. पिछले साल PUBG Mobile Lite और PUBG Mobile पर भारत सरकार ने बैन लगा दिया था.
पॉपुलर बैटल रॉयल गेम PUBG का Lite वर्जन जल्द ही बंद होने वाला है. इसे ऑफिशियली 29 अप्रैल से बंद कर दिया जाएगा. PUBG Lite को एंट्री लेवल के मोबाइल डिवाइस के लिए बनाया गया था. इसे साल 2019 में लॉन्च किया गया था. पिछले साल सितंबर में भारत सरकार ने PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite पर बैन लगा दिया था. PUBG Mobile Lite के बंद होने की सूचना Krafton ने अपनी ऑफिशियल साइट पर दी है. डेवलपर्स ने कहा है कि PUBG Lite फैन्स के सपोर्ट और पैशन को देखकर हम काफी उत्साहित हैं. Covid-19 महामारी के टाइम में PUBG Lite ने फैन्स को काफी इंटरटेन किया और सेफ रखा. डेवलपर्स ने कहा है कि हमें काफी खेद है कि हमें इस गेम को बंद करना पड़ रहा है. हमारी यात्रा यहां समाप्त हो रही है. 29 अप्रैल 2021 को PUBG Lite के सर्विस को बंद किया जा रहा है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










