
288 सीटों की लड़ाई, 18 सीटों पर आई जो तय करेंगी महाविकास अघाड़ी में कौन बनेगा बड़ा भाई
AajTak
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से 270 पर महा विकास अघाड़ी में सहमति बन गई है. तीनों प्रमुख दल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. 18 सीटों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है और ये सीटें ही तय करेंगी कि गठबंधन में बड़ा भाई कौन होगा.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग का पेंच सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए), दोनों ही गठबंधनों में ऐसा उलझा है कि सुलझाना मुश्किल हो रहा. इसे सुलझाने की जितनी ही कोशिशें हो रहीं, उतना ही ये उलझता चला जा रहा है. सत्ताधारी गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), शिवसेना (शिंदे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) में 106 सीटों की लड़ाई अब दिल्ली पहुंच गई है. वहीं, विपक्षी एमवीए में मैराथन बैठकों के बाद 288 सीटों की लड़ाई अब 18 सीट पर आ गई है.
एमवीए के घटक दलों कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) ने सीट शेयरिंग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में 270 सीटों पर सहमति बन जाने का ऐलान कर दिया है. संजय राउत ने कहा कि सौहार्दपूर्ण तरीके से 270 सीटों पर आम सहमति बन गई है. इनमें से 255 सीटों पर कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) लड़ेंगी.
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि तीनों पार्टियां 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. जो 18 सीटें बची हैं, उन्हें लेकर हम गठबंधन की अन्य पार्टियों से बात करेंगे. एमवीए की ओर से 270 सीटों पर आम सहमति के साथ जिस फॉर्मूले का ऐलान किया गया है, उसमें तीनों ही बड़े दल बराबर-बराबर सीटों पर लड़ेंगे लेकिन गठबंधन में असली लड़ाई तो बड़े भाई के रोल की है, चुनाव से पहले अगुवाई को लेकर परसेप्शन की है.
यह भी पढ़ें: Maharashtra Election: 'देश चाहता है हम सेंचुरी मारें', MVA में खींचतान के बीच संजय राउत ने 100 सीटों पर ठोका दावा
कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव की सीट शेयरिंग और हालिया लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को आधार बनाकर अधिक सीटें मांग रही है. कांग्रेस के अधिक सीटों पर दावे के पीछे विधानसभा की वर्तमान तस्वीर भी है जिसमें पार्टी एमवीए का सबसे बड़ा घटक दल है. वहीं, उद्धव ठाकरे की पार्टी एमवीए सरकार के समय की तस्वीर का तर्क देकर सबसे अधिक सीटों के लिए दावेदारी कर रही है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव: 85-85 सीटों पर लड़ेंगे MVA के तीनों दल... सहयोगी पार्टियों के लिए छोड़ी इतनी सीटें

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







