
28 साल पहले 116 करोड़ की लॉटरी जीता था शख्स, अब बेच रहा खिड़कियां, बताया पैसे का क्या हुआ
AajTak
एक मामूली सी जिंदगी जीने वाले इस शख्स की किस्मत उस वक्त बदल गई थी, जब उसने करोड़ों रुपये लॉटरी में जीते. अब वो एक बार फिर काम पर लौट आया है.
एक शख्स ने नेशनल लॉटरी में 11 मिलियन यूरो (करीब 116 करोड़ रुपये) जीते थे. इस जीत के दशकों बाद उसने अपनी पहले जैसी वर्किंग लाइफ में वापसी कर ली है. 61 साल के मार्क गार्डिनर और उनके बिजनेस पार्टनर पॉल मैडिसन ने 1995 में 22 मिलियन यूरो जीते थे. इससे दोनों की ही जिंदगी पूरी तरह बदल गई. मार्क ब्रिटेन के रहने वाले हैं. उन्होंने कई गलत जगहों पर पैसा निवेश कर दिया था. जिससे उनके करोड़ों रुपये बर्बाद हो गए. उनकी चौथी पत्नी ब्रेंडा ने भी गलत जगह पर पैसा निवेश कर दिया था.
मार्क ने अपना कुछ पैसा सही जगह पर भी लगाया. उन्होंने यूनाइटेड फुटबॉल क्लब में निवेश किया. साथ ही अपनी कंपनी क्रॉफ्ट ग्लास में 2 मिलियन यूरो निवेश किए. अब वो इस कंपनी को चला रहे हैं. उन्होंने कहा है, 'मुझे गलत न समझें लेकिन अगर मैं वो लॉटरी तब न जीतकर अब 61 साल की उम्र में जीतता, तो बहुत सारी अलग चीजें कर चुका होता. मैं काम करना बंद कर देता. मैंने कंपनी में पैसा निवेश करने का फैसला लिया था. मैं ये देखना चाहता था कि क्या मेरे पास इसे आगे ले जाने की क्षमता, कौशल और ज्ञान है. यह एक परीक्षा की तरह था और मैं पास हो गया हूं. मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि अगर मैं एक दिन की छुट्टी लूंगा तो मैं अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पाऊंगा.'
अपने पार्टनर के बारे में क्या बोले?
मार्क अब भी फुटबॉल से जुड़े हैं. उनका हास्टिंग में लोकल क्लब है. उन्होंने बार्बाडोस में एक घर भी खरीद लिया है. उनका सारा पैसा बेकार नहीं हुआ है, कुछ निवेश फायदे का सौदा साबित हुआ. वो अब भी हर हफ्ते लॉटरी खेलते हैं. उसी नंबर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे 1995 में जीता हासिल की थी. उन्होंने अपने पार्टनर पॉल के बारे में कहा कि वो स्कॉटलैंड में रहते हैं. उन्हें नहीं पता कि पॉल ने जीत की रकम का क्या किया है. ये साफ नहीं है कि दोनों अब भी एक दूसरे के संपर्क में हैं या नहीं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










